bhagalpur news. गंगा सेवा सदन निजी अस्पताल में एसडीएम की छापेमारी, संचालक फरार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गंगा सेवा सदन निजी अस्पताल में एसडीएम की छापेमारी, संचालक फरार

शहर के केला आढ़त के समीप स्थित गंगा सेवा सदन निजी अस्पताल में मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन ने छापेमारी की

विज्ञापन

शहर के केला आढ़त के समीप स्थित गंगा सेवा सदन निजी अस्पताल में मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन ने छापेमारी की. निजी क्लीनिक के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की. छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया, जिससे प्रशासन का संदेह और गहरा गया.

कार्रवाई के दौरान अनुमंडल अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ पवन कुमार गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक गोविंद कुमार तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के दस्तावेज, संचालन से जुड़े कागजात एवं चिकित्सा व्यवस्था की गहन जांच की.

जांच के दौरान अस्पताल परिसर में डॉ संजीव कुमार, डॉ गौतम कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार के नाम के बोर्ड लगे पाए गए, लेकिन इनमें से कोई भी चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिला. इसे लेकर अस्पताल की वैधता एवं इलाज व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं. साथ ही कुछ आपत्तिजनक एवं प्रतिबंधित दवाओं के मिलने की भी सूचना है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया, जो बरामद दवाओं और अन्य सामग्रियों की जांच में जुटे हैं.

जांच के समय अस्पताल में चार मरीज भर्ती मिले, जिनमें दो मरीजों का ऑपरेशन किए जाने की जानकारी सामने आई. मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मरीजों को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में शिफ्ट कराया गया. देर रात तक कार्रवाई जारी रही. कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जांच अभियान जारी है, एक अधिकारिक सूत्र ने बताया कि पूरे मामले में एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के निजी अस्पतालों एवं क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन