ePaper

Bhagalpur news सावित्रीबाई फुले की जयंती मनी

Updated at : 04 Jan 2026 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news सावित्रीबाई फुले की जयंती मनी

महिला शिक्षा और सामाजिक सुधार की प्रेरणास्रोत सावित्रीबाई फुले की जयंती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मवि जगदीशपुर में उत्साहपूर्वक मनायी गयी.

विज्ञापन

महिला शिक्षा और सामाजिक सुधार की प्रेरणास्रोत सावित्रीबाई फुले की जयंती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मवि जगदीशपुर में उत्साहपूर्वक मनायी गयी. सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गयी. प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि मवि जगदीशपुर बालिका शिक्षा को समर्पित है. इसी विद्यालय से जुड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय है, जहां प्रखंड की लगभग सौ बालिकाएं पढ़ाई कर रही हैं और सावित्रीबाई फुले के विचारों को आगे बढ़ा रही हैं. कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिकाएं फूल कुमारी, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, पुष्पलता कुमारी, बीबी नाहिदा, भारती कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, शिक्षक अभिनाश सरोज, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार, विद्यालय कर्मी तथा छात्राएं उपस्थित थी.

इधर गोपालपुर

मवि धरहरा में जयंती मनायी गयी. प्रधानाध्यापक युगेश कुमार ने बताया कि उनका जन्म महाराष्ट्र में 3 जनवरी 1831 व निधन 10 मार्च 1897 को हुआ था. पति ज्योतिराव फुले के साथ मिल कर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभायी. पति के साथ मिल कर सत्य शोधक समाज की स्थापना कर सामाजिक समानता, विधवा पुनर्विवाह, बाल-विवाह एवं नारी सशक्तीकरण के लिए संघर्ष किया. भारत की पहली बालिका विद्यालय की स्थापना कर बालिका शिक्षा की नींव डाली. मौके पर शिक्षक कुमार राजेश, नीतीश कुमार नयन, पंकज कुमार, राकेश कुमार रजक, शिक्षिका रश्मि कुमारी, लतिका कुमारी,नीता कुमारी, स्नेहा कुमारी मौजूद थी.

नवगछिया

प्राथमिक कन्या विद्यालय पकरा में प्रधान शिक्षिका सबिता कुमारी के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी. उन्होंने विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया, बाल विवाह का विरोध किया, छुआछूत, जातिवाद और स्त्री उत्पीड़न के विरुद्ध समाज को जगाया. उन्होंने कहा कि जब तक स्त्री शिक्षित नहीं होगी, तब तक समाज शिक्षित नहीं होगा.

बिहपुर

प्रखंड के प्रावि अरसंडी/पश्चिम में सावित्री बाई फूले की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक वरूण कुमार सुमन व संचालन शिक्षा सेवक नागेश्वर रजक ने किया. मुखिया उमेश यादव, गौतम कुमार प्रीतम, अखिलेश रमण, श्याम रविदास, रामशरण यादव, सुरेश पंडित व रूबी देवी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास से ही समाज व देश प्रगति पथ पर अग्रसर होगा. सावित्री बाई फूले का संघर्ष व सपना तभी साकार होगा. माैके पर स्कूली बच्चों ने सावित्री बाई फूले की जीवनी पर आधारित लघुनाटिका समेत अन्य कार्यकम प्रस्तुत किया.मवि मुरहनहाट में सावित्रीबाई फुले जयंती मनायी

गोराडीह प्रखंड अंतर्गत मवि मुरहनहाट समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. विद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिका सुभद्रा कुमारी सिंह, प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न दास, शिक्षक वीर शिवाजी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. शिक्षक आलोक कुमार, मनोज कुमार मंडल, नितेश कुमार शर्मा, सुमित कुमार, मनोज कुमार मांझी, हरी बाबू, ललित नारायण बिहारी, नंदकिशोर भारती समेत अन्य शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन