bhagalpur news. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

कहलगांव नगर पंचायत के सफाई कर्मी रविवार से हड़ताल पर हैं

विज्ञापन

कहलगांव नगर पंचायत के सफाई कर्मी रविवार से हड़ताल पर हैं. सफाई कर्मियों के अनुसार इस माह में मजदूरों को मिले वेतन में काफी विसंगति है. मजदूरों को एक से दो दिनों का वेतन कम दिया गया है. नगर पंचायत के एक स्वच्छता प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में एक दिन के हड़ताल की पैसे का भुगतान नहीं किया गया है. जिसको लेकर कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं.

वहीं जिस मजदूरों ने एडवांस में भुगतान लिया था, उसका भी पैसा काट कर संवेदक के द्वारा दिया गया है. सफाई कर्मी की हड़ताल से गली-मोहल्लों, स्कूलों के गेट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सभी चौक-चौराहों पर रखे डस्टबीन से कूड़ा-कचड़ा बाहर निकलकर गिर रहा है. जिसको आवारा पशु सड़क पर फैलाकर और भी गंदगी फैला रहे हैं. नाले की उड़ाई नहीं होने की बजह से गंदगी से नाले भी बजबजा रहे है. पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है. इस संदर्भ में नगर पंचायत के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बिना कोई कारण और सूचना के सफाई कार्य छोड़ हड़ताल पर जाना अनुचित है. संविदा मजदूर को समय से भुगतान किया गया है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मुख्य जगहों के कूड़ा का उठाव जेसीबी और ट्रैक्टर से कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन