bhagalpur news. लापरवाही पर कड़ा रुख : रामनवमी ड्यूटी से गायब 12 कर्मियों का वेतन कटा, विभागीय कार्यवाही शुरूजिलाधिकारी ने 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

Updated at : 28 Mar 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. लापरवाही पर कड़ा रुख : रामनवमी ड्यूटी से गायब 12 कर्मियों का वेतन कटा, विभागीय कार्यवाही शुरूजिलाधिकारी ने 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गयी है. जिलाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये 12 अधिकारियों व कर्मियों का एक दिन का वेतन काटते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश शनिवार को दिया है. मामला 26 मार्च 2026 की रात का है. अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सह वरीय पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा रात 09:43 बजे और फिर 10:06 बजे नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान प्रतिनियुक्त किये गये विभिन्न विभागों के 12 कर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद पाये गये. जिला प्रशासन ने इसे कर्तव्यहीनता और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना का गंभीर मामला माना है. पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर सभी को अपनी अनुपस्थिति का ठोस कारण बताना होगा. संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि भागलपुर एक अत्यंत संवेदनशील जिला है. रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर शांति-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे में अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना मनमानेपन और अनुशासनहीनता को दर्शाता है. इन कर्मियों पर हुई कार्रवाई जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सुभाशीष चटर्जी, भूपेंद्र सिंह (कार्यपालक अभियंता, नगर निगम), अजय कुमार (निरीक्षक, माप तौल), विपुल (उप परियोजना निदेशक, आत्मा), सौरभ कुमार सिंह (सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी), मो जफर अली, (लिपिक, जिला शिक्षा कार्यालय), नितिन कुमार (लिपिक, मद्य निषेध कार्यालय), मो फिरोज आलम (ग्रामीण आवास सहायक, गोराडीह), अफरोज आलम (किसान सलाहकार, शाहकुंड), मनोवर अली (पीआरएस, शाहकुंड), आशीष कुमार (लिपिक, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल), मो खुर्शीद आलम (कार्यालय परिचारी, सिविल सर्जन कार्यालय).

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन