bhagalpur news. सावन में ट्रेनों में कांवरियों के भेष में रहेंगे आरपीएफ के अधिकारी व जवान, चोर-उचक्कों पर रहेगी नजर
Author Kali kinker mishra
Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला के मद्देनजर आरपीएफ तैयार.
विज्ञापन
– श्रावणी मेला के दौरान ट्रेनों में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ तैयार
ललित किशोर मिश्र, भागलपुरश्रावणी मेला के दौरान भागलपुर-सुल्तानगंज रेल व सड़क मार्ग अति व्यस्त हो जाता है. इसके साथ ही साहेबगंज से जमालपुर तक ट्रेनों में चोर व नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता भी बढ़ जाती है. इन गिरोहों को धर दबोचने के लिए आरपीएफ ने भी पूरी तैयारी कर रखी है. आरपीएफ के जवान व अधिकारी कांवरियों के ड्रेस में ट्रेन में तैनात रहेंगे. इसके लिए एक टीम भी तैयार की जा रही है. यह पहला मौका है जब आरपीएफ पोस्ट भागलपुर कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए इस तरह का यह प्रयोग कर रहा है.– एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में होगी तैनाती
आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के इंस्पेक्टर एके गिरि ने कांवरिया ड्रेस में 12 जुलाई से एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में तैनाती की जायेगी. भागलपुर से सुल्तानगंज व भागलपुर से साहेबगंज व बांका रूट में यह तैनाती की जायेगी. कारण इस रूट पर सबसे ज्यादा कांवरियों की भीड़ रहती है. इसी भीड़ में मोबाइल व यात्रियों के सामान की चोरी करने के लिए चोर-उचक्के ट्रेनों में रहते हैं.– ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर होगी सावधानी कैसे बरते इसको लेकर माइकिंग
ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर श्रावणी मेला में सबसे ज्यादा सावधानी आरपीएफ के द्वारा बरती जायेगी. आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के द्वारा ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर यात्री व कांवरियों की सुरक्षा को लेकर माइकिंग भी की जायेगी, ताकि यात्री व कांवरिया सावधान रहें. नशाखुरानी गिरोह से बचने के लिए भी माइकिंग करायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










