देर रात तक चलाया गया रोको-टोको अभियान, विशेष अभियान में 9 गिरफ्तार

Published at :23 May 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
देर रात तक चलाया गया रोको-टोको अभियान, विशेष अभियान में 9 गिरफ्तार

देर रात तक चलाया गया रोको-टोको अभियान, विशेष अभियान में 9 गिरफ्तार

विज्ञापन

जिला पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर गुरुवार देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में रोको टोको अभियान चलाया गया. सीआइएटी जवानों और पुलिस के मोटरससाइकिल दस्ता द्वारा चलाये गये इस अभियान में सड़क पर रात के वक्त आने जाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जांच की गयी. उनके रात में निकलने के कारणों की जानकारी ली गयी. संदिग्ध होने पर उनसे गहन पूछताछ की गयी. हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की बरामदगी या गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली थी. इधर जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान में गिरफ्तार किये गये 9 अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मद्य निषेध अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई में 29.625 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गयी है. वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघनकारियों से कुल 65 हजार 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन