Bhagalpur news हथियार दिखा पेट्रोल पंप के मालिक से आठ लाख 10 हजार रुपये की लूट
Updated at : 05 Apr 2026 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

हथियार दिखा पेट्रोल पंप के मालिक से आठ लाख 10 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
शाहकुंड-अकबरनगर स्टेट हाइवे पर शनिवार के दोपहर सादपुर मोड़ के समीप हथियार बंद चार बाइक सवार अपराधियों ने अकबरनगर श्रीरामपुर के एक पेट्रोल पंप के मालिक मंटू कुमार से आठ लाख 10 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की इस घटना को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दी है. अपराधियों ने इस व्यस्ततम सड़क पर घटना को अंजाम दे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.
बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे मालिक
अकबरनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के नीलम पेट्रोल पंप के मालिक मंटू कुमार ने बताया कि मैं अपनी बाइक से शाहकुंड स्थित एसबीआई शाखा में नकदी जमा करने जा रहे थे. वह बाइक की डिक्की के झोला में आठ लाख 10 हजार रुपये रखे थे.दो बाइक पर सवार थे चार हथियार बंद बदमाश
पेट्रोल पंप के मालिक बाइक से सादपुर मोड़ के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार चार हथियार बंद अपराधियों ने मालिक की बाइक में ठोकर मार दी, जिससे वह असंतुलित हो सड़क पर गिर पड़े. बाइक सवार हेलमेट पहने बदमाशों ने हथियार दिखा उन्हें घेर लिया और खड़ा रहने पर मजबूर कर दिया. पंप मालिक के विरोध करने के प्रयास पर बदमाशों ने हथियार का भय दिखा डिक्की तोड़ झोले में रखे आठ लाख 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. बदमाशों के ठोकर से गिरे पड़े पंप संचालक को आंशिक चोट आयी है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शाहकुंड की और फरार हो गये. पंप संचालक ने इसके पूर्व भी बैंक आकर नकदी जमा की है. दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है. पंप संचालक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. इसके पूर्व बैंक से निकासी के बाद उचक्कों ने कई लोगों से पैसे की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है जो फाइलों में दर्ज है. शाहकुंड पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा ले रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




