bhagalpur news. इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रेंज आइजी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रेंज आइजी से लगाई सुरक्षा की गुहार

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बिल्डिंग में 12 सितंबर को हुई मारपीट की घटना ने कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बिल्डिंग में 12 सितंबर को हुई मारपीट की घटना ने कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उक्त मामले को लेकर छात्र मायंक कश्यप ने शुक्रवार को भागलपुर रेंज आइजी को आवेदन दिया है. उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि लगभग 15-20 लोग लोहे-डंडे से लैस होकर कॉलेज कैंपस में घुस गए और छात्र आदित्य झा पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कहा कि यह पूरी घटना प्रिंसिपल सर के कक्ष के सामने हुई, लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरा उस समय बंद था. कॉलेज के अन्य कैमरों में भी हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है. हमलावर अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे छात्रों में दहशत का माहौल है. छात्र ने आरोप लगाया कि कॉलेज कैंपस में लंबे समय से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. आवेदन में कहा कि पीड़ित छात्र ने हमेशा पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इसी वर्ष पूरे राज्य में बेहतर अंक लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया था. छात्र ने प्रशासन से तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी, मामले की गहन जांच और कॉलेज कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन