bhagalpur news. रेड एकादश ने ब्लू एकादश को रोमांचक मुकाबले में हराया

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. रेड एकादश ने ब्लू एकादश को रोमांचक मुकाबले में हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में यूसीसी के बैनर तले शनिवार को चंदन मेमोरियल मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में यूसीसी के बैनर तले शनिवार को चंदन मेमोरियल मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसमें में रेड एकादश की टीम विजेता बनी. रोमांचक मुकाबले में ब्लू एकादश की टीम 32 रनों से हार गयी. इससे पहले नाथनगर के विधायक मिथुन यादव ने मैच का उद्घाटन किया. रेड एकादश के कप्तान संजीव चौधरी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर ब्लू की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी. मैन आफ द मैच मो हुन्नी बने. बेस्ट बॉलर शैलेंद्र मणि, बेस्ट बैटर बंटी यादव व बेस्ट क्षेत्ररक्षक अभिषेक चंदन को चुना गया.

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बिहार टीम में सीनियर व अंडर-19 में प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इसमें बासुकीनाथ मिश्रा, भानू आर्यन, रहमतुल्लाह शाहरुख, मयंक चौधरी, सूर्या, विकास कुमार आर्यन सिंह अर्णव कुमार है. मौके पर कामरान हाशमी, सुबीर मुखर्जी, सचिव जयशंकर ठाकुर, डाॅ इमरान अनवी, डाॅ अहमद नदीम, गौरीशंकर पाठक, मनोज लाला, लालकृष्ण शर्मा, राजू गोस्वामी, संदीप चौधरी, तारिक, टुनमुन, प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन