UPDATE BHAGALPUR पुलिस की पांच गोलियों से छलनी हुआ रामधनी यादव

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :29 Apr 2026 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
UPDATE BHAGALPUR पुलिस की पांच गोलियों से छलनी हुआ रामधनी यादव

सुलतानगंज में नगर परिषद बैठक के दौरान हुई गोलीबारी के मुख्य अभियुक्त नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति कुख्यात रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :

सुलतानगंज में नगर परिषद बैठक के दौरान हुई गोलीबारी के मुख्य अभियुक्त नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति कुख्यात रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. घटना के बाद वह पुलिस गिरफ्तारी के डर से ऑटो से थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उससे घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्री को लेकर कड़ी पूछताछ शुरू की. पूछताछ में अभियुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में हथियार छिपाने की जानकारी दी. पुलिस टीम जब उसे लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची, तभी उसके सहयोगी अपराधी पीछे-पीछे पहुंच गए और पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान रामधनी यादव ने भी मौका पाकर पिस्टल से पुलिस पर गोली चला दी. इस फायरिंग में डीएसपी नवनीत कुमार के साथ इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड की फायरिंग

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिसमें रामधनी यादव के सीने, पीठ की ओर रीढ़ की हड्डी में पांच गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. दोनों पुलिस अभिरक्षा में हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक दीपक है, जबकि दूसरा रामधनी यादव का साला बताया जा रहा है. दोनों के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. इधर पुलिस ने रामधनी यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि फोरेंसिक टीम ने जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल पहुंच कर रामधनी के शव की जांच की है. इधर सीआईडी एसपी के नेतृत्व में एक टीम सुलतानगंज पहुंची है. नगर परिषद के उपसभापति, सभापति और नगर परिषद कार्यालय में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है. जबकि देर रात से सुबह तक आईजी भागलपुर विवेक कुमार सुलतानगंज में कैंप करते रहे.

एकाएक हमलावर हो गया रामधनी और उसका गिरोह

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके द्वारा और अज्ञात अपराधियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई. पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन