bhagalpur news. छेड़खानी मामले में त्वरित कार्रवाई, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. छेड़खानी मामले में त्वरित कार्रवाई, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बबरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती को लगातार परेशान के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

बबरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती को लगातार परेशान के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार शनिवार को बबरगंज थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि एक युवती को बीते कई दिनों से राह चलते एक व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जब भी घर से बाहर निकलती थी, तो उक्त आरोपित पहले से ताक लगाए रहता था और छेड़खानी शुरू कर देता था. कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने अभिभावकों को दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शबनम उर्फ साजन उर्फ सावन, पिता स्वर्गीय गणेश यादव, साकिन अलीगंज गंगटी, थाना बबरगंज, जिला भागलपुर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन