ePaper

bhagalpur news. दीपावली व छठ के लिए सितंबर से एक दिसंबर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 18 Sep 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. दीपावली व छठ के लिए सितंबर से एक दिसंबर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

आगामी दुर्गापूजा, दीपावली व छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने भागलपुर व दिल्ली तथा भागलपुर व आनंद विहार टर्मिनल के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

आगामी दुर्गापूजा, दीपावली व छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने भागलपुर व दिल्ली तथा भागलपुर व आनंद विहार टर्मिनल के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. पूजा स्टेशल ट्रेन 04064 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल दिल्ली से सुबह 11:00 बजे चलेगी. 04063 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 24 सितंबर व 26 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को भागलपुर से दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान करेगी (10 ट्रिप) व अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर जंक्शन, अभयपुर स्टेशनों सहित 21 स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी व शयनयान श्रेणी स्लीपर क्लास की व्यवस्था होगी. 04458 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर पूजा स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान करेगी. 04457 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 21 सितंबर व एक दिसंबर के बीच प्रतिदिन (72 ट्रिप) भागलपुर से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी व अगले दिन 22:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर जंक्शन, धरहरा, अभयपुर, कजरा स्टेशनों सहित 25 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की व्यवस्था होगी. 04063 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल व 04457 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल की बुकिंग पीआरएस व इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन