bhagalpur news. नगर पंचायत हबीबपुर में प्रोपर्टी सर्वे शुरू

नगर पंचायत हबीबपुर क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्वे का शुभारंभ सोमवार को हो गया.
नगर पंचायत हबीबपुर क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्वे का शुभारंभ सोमवार को हो गया. इसके जरिये डिजिटल रिकॉर्ड व टैक्स कलेक्शन बनाया जायेगा. साथ ही पीएम आवास जैसी योजनाओं के लिए डेटा तैयार किया जायेगा. यह कार्य जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) तकनीक और डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से हो रहा है. इससे नयी संपत्तियों की पहचान कर उन्हें टैक्स के दायरे में लाया जा सकेगा. कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान ने बताया कि यह बिहार जैसे राज्य में भूमि सर्वेक्षण के बड़े अभियान का हिस्सा है, जो अब नगर निकायों में भी शुरू हो रहा है ताकि राजस्व और व्यवस्था में सुधार हो. नगर पंचायत क्षेत्र में बने मकान, दुकान, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व अन्य परिसरों का सर्वे अगले सप्ताह से किया जायेगा. मार्च 2026 तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित है. इस तरह का प्रॉपर्टी सर्वे शहर में पहली बार होने जा रहा है. प्रॉपर्टी सर्वे को लेकर नगर प्रशासन की ओर से पहले नोटिस जारी की जा चुकी है. नगर विकास और आवास विभाग की ओर से नगर पंचायत हबीबपुर क्षेत्र में सर्वे के लिए चयनित जीआईएस कॉन्टेलियम एजेंसी सर्वे का काम कर रही है. कंपनी के कर्मी डोर-टू-डोर सर्वे कर परती और मकान के स्वरूप की पहचान करेंगे. संपत्ति का मालिकाना हक रखने वाले लोगों को यूनिक आइडी दिया जायेगा. सर्वे का पूरा डाटा जीआईएस से मैप किया जायेगा. सर्वे पूरा होने के बाद एक क्लिक में नगर पंचायत क्षेत्र की किसी भी संपत्ति का मालिकाना हक और उसके स्वरूप की जानकारी मिल सकेगी. विभाग की ओर से सर्वे की पूरी निगरानी की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी सर्वे से नगर को सुव्यवस्थित करने व नागरिकों को बेहतर सुविधा देने में सुलभता होगी. होल्डिंग टैक्स की वसूली में बढ़ोतरी होगी. हबीबपुर में अभी अनुमानित होल्डिंग की संख्या करीब 3031 है. इस सर्वे के बाद होल्डिंग के आकड़े में वृद्धि हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




