bhagalpur news. नवगछिया को बाढ़ व कटाव से बचाने प्राथमिकता

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नवगछिया को बाढ़ व कटाव से बचाने प्राथमिकता

गोपालपुर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता किया

विज्ञापन

गोपालपुर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि जनसुराज के संरक्षक हमें गोपालपुर विधानसभा के लिए टिकट देकर भेजा है. गोपालपुर की जनता हमारे मां के समान है. हमने 1991 से गोपालपुर की जनता की सेवा करता आ रहा हूं. यहां की जनता ने वर्ष 2001 पकरा पंचायत का मुखिया बनाया, वर्ष 2006 में मेरी पत्नी नीलम देवी मुखिया बनी. हम नवगछिया प्रखंड के प्रमुख हुए. वर्ष 2011 में नीलम देवी पकरा पंचायत की मुखिया और मैं प्रमुख बनाया गया. 2016 में पकरा पंचायत अतिपिछड़ा हो गया था. पुनामा प्रताप से भी मेरी पत्नी मुखिया बनी. 2021 डुमरिया चपरघट से मैं मुखिया बना. हमारी मां गायत्री देवी नवगछिया प्रखंड प्रमुख है. अन्याय के खिलाफ हम आवाज उठाते रहे हैं. हमें गोपालपुर की जनता ने मत देकर हमेशा जीताने का काम किया है. जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहा हूं. जनता ने पहले 15 वर्ष लालू प्रसाद यादव व उसके पश्चात नीतीश कुमार के राज को देखा है. अब जनसुराज का राज होगा. हमेशा जदयू के गोपाल मंडल को विधायक बनाने में सहयोग करते आया हूं. जदयू के कार्यकर्ता रहा हूं. किंतु वहां हमें मान सम्मान नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन