bhagalpur news. घरवालों की डांट से आहत होकर प्रिंस ने की थी खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. घरवालों की डांट से आहत होकर प्रिंस ने की थी खुदकुशी

तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर में गले में फंदा डाल कर खुदकुशी के मामले में बरारी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर में गले में फंदा डाल कर खुदकुशी के मामले में बरारी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज किया गया है. दूसरी तरफ तातारपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बात सामने आयी है कि प्रिंस बाहर रहता था. पांच माह पहले वह घर आया फिर कमाने नहीं गया. यहां वह गलत सोहबत में पड़ कर कभी कभार नशे का सेवन कर लेता था. जब अभिभावकों को मामले की जानकारी हुई तो प्रिंस को डांट लगायी. प्रिंस ने आहत हो कर खुदकुशी कर ली. हालांकि पुलिस छानबीन के बाद ही वास्तविक तथ्य उजागर होगा. मालूम हो कि प्रिंस के भाई सौरभ कुमार भारती का बयान पुलिस ने दर्ज किया है. जिसमें उसने कहा है कि घर के पास ही एक संबंधी के श्राद्ध कर्म में घर के सभी लोग गये थे. जब प्रिंस नहीं पहुंचा तो वह उसे देखने आया तो वह कमरे में झूल रहा था. प्रिंस की मौत में किसी का कोई दोष नहीं है. इधर तातारपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन