bhagalpur news.पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से जारी

पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से जारी.
भागलपुर : हवाई अड्डा परिसर में 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की किसान सभा की तैयारी जोरशोर से जारी है. पंडाल का निर्माण तेजी से हो रहा है. दिन-रात काम हो रहा है. हर दिन प्रशासनिक व पुलिस के पदाधिकारी निर्माण स्थल का जायजा ले रहे हैं. वहीं सूत्रों की माने तो हवाई अड्डा के आसपास के एरिया के लिए धारा 144 घोषित किया गया है. दर्जनों मजदूर काम में लगाये गये हैं.
नगर निगम ने हवाई अड्डा की करायी सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम ने रविवार को हवाई अड्डा मैदान की सफाई करायी. दर्जन भर मजदूर दिन भर सफाई में जुटे रहे. पीएम के आगमन तक लगातार हवाई अड्डा की सफाई का काम चालू रहेगा. रविवार को मुख्य रूप से जहां पर पीएम का मंच व हेलीपैड रहेगा, वहां की सफाई की गयी. सिटी मैनेजर और कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद की निगरानी में सफाई का काम हुआ. मो. रेहान अहमद के अनुसार पीएम के कार्यक्रम को लेकर हवाई अड्डा की सफाई की जा रही है.तिलकामांझी भाजपा मंडल ने की बैठक
किसान सभा को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए शनिवार को जवारीपुर स्थित वृन्दावन विवाह भवन में भाजपा के तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के अध्यक्षता में बैठक हुई. कार्यक्रम के निमित तिलकामांझी नगर मंडल का प्रभारी गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव व सह प्रभारी राम नाथ पासवान को बनाया गया है. बैठक में प्रदेश मंत्री मनीष पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यक्रम मंडल क्षेत्र में हो रहा है. यह मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है. कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडल के घर-घर पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें. गौतम कुमार ने बताया कि अभी से सभी नये-पुराने कार्यकर्ताओं को तन मन से लगना होगा. तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने बताया कि इस मंडल से पचास हजार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए पहुंचेंगे. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया. बैठक में रुबी दास, श्वेता सिंह, नितेश सिंह, इंदु भूषण झा, प्रतीक आनंद, भोला मंडल, अभिषेक मिश्रा, शशांक घोष, सुनिधि मिश्रा, अनीता सिंह, प्रीति प्रसाद, कंचन झा, दीपक मिश्रा, मुन्ना सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




