bhagalpur news.प्रतियोगिता तैयारी को लेकर दो दिन पर कार्य की प्रगति की स्थिति बताने का निर्देश

Updated at : 10 Apr 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.प्रतियोगिता तैयारी को लेकर दो दिन पर कार्य की प्रगति की स्थिति बताने का निर्देश

भागलपुर की मेजबानी में मई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत तीरंदाजी बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी

विज्ञापन

भागलपुर भागलपुर की मेजबानी में मई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत तीरंदाजी बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. तैयारी को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला खेल पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई. डीएम ने 20 अप्रैल तक इंडोर स्टेडियम में एसी चालू करवाने के निर्देश दिया है. साथ ही प्रत्येक दो दिन पर कार्य की प्रगति की स्थिति बताने के निर्देश भी दिया है. तीरंदाजी प्रतियोगिता चार व बैडमिंटन 10 मई से जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि सैंडिस कंपाउंड में शौचालय निर्माण का काम चल रहा है. इंडोर स्टेडियम में सेंट्रल एसी के लिए प्लेटफार्म बनाया जा रहा है. वायरिंग का काम किया जा रहा है. आवासन के लिए एक ही व्यवस्था होगी, क्योंकि खेलों की तिथि में परिवर्तन किया गया है. तीरंदाजी प्रतियोगिता चार से सात व बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 13 मई तक आयोजित की जायेगी. बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ी सहित 120 पदाधिकारी के आने की संभावना है. जबकि बैडमिंटन में खिलाड़ी सहित 137 पदाधिकारी आ सकते है. ऐसे में जिन होटलों में तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आवासन एवं भोजन की व्यवस्था होगी. उसी होटल में दूसरे खेल के लिए भी व्यवस्था की जायेगी. 30 सीटर पांच एसी बस चलाने का निर्देश जिलाधिकारी के पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता विद्युत ने बताया कि सेंट्रलाइज्ड एसी के लिए दो-दो प्लेटफॉर्म बन चुका है. डीजी सेट के लिए प्लेटफार्म बनाया जा रहा है. जिला परिवहन पदाधिकारी को 30 सीटर पांच एसी बस तथा 11 सेडान एवं एक एसयूवी की व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिया है. कहा कि गाड़ी अच्छी कंडीशन की रहनी चाहिए. जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये. कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल ने बताया कि सैंडिस मैदान में शौचालय निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. 25 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये. बताया गया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सैंडिस मैदान के मुख्य मंच के सामने ग्राउंड लेवलिंग का कार्य 18 अप्रैल से किया जायेगा. जिलाधिकारी ने सभी कार्य अच्छी तरह से करने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन