bhagalpur news. बिना सूचना घंटों बिजली बाधित रही, आमजन परेशान
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 06 Dec 2025 1:12 AM
शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सूचना बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया
सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के मंझली ग्राम में शुक्रवार देर शाम दुकान पर बैठे दुकानदार से एक शराबी युवक द्वारा जबरन सिगरेट मांगने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. दुकानदार अशोक पंडित ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि आरोपी राज कुमार मंडल नशे की हालत में दुकान पर पहुंचा और बिना पैसा दिए सिगरेट देने की जिद करने लगा. दुकानदार द्वारा पैसा मांगने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान में रखा सामान फेंकते हुए मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई. मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इधर, फोरलेन, बायपास और लोहा पुल के पास नशे में हंगामा कर रहे दो अन्य व्यक्तियों को भी पुलिस ने पकड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










