bhagalpur news. शहर में बिना हेलमेट पकड़े गये पुलिसकर्मी तो देना होगा दोगुना जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. शहर में बिना हेलमेट पकड़े गये पुलिसकर्मी तो देना होगा दोगुना जुर्माना

भागलपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है.

विज्ञापन

भागलपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. पुलिस और प्रेस लिखे वाहनों पर जांच अभियान के क्रम में विशेष नजर रखा गया. इस दौरान प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों के संदर्भ में पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं उक्त वाहनों पर अनाधिकृत रूप से पुलिस या प्रेस का स्टीकर तो नहीं लगाया गया है ? अनाधिकृत रूप से पुलिस या प्रेस का स्टीकर लगाने वाले वाहन चालकों का स्टीकर हटवाया गया और जुर्माने की कार्रवाई भी की गयी. वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने कुछ जगहों पर मादक पदार्थों की भी बरामदगी की है. बिना हेलमेट पकड़े गये पुलिसकर्मी तो देना होगा दो गुना जुर्माना इन दिनों शहर के विभिन्न हिस्सों से ऐसी सूचना आ रही है कि खुद पुलिसकर्मी बगैर हेलमेट के चल रहे हैं. ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि अगर कोई पुलिस कर्मी अपने कार्यक्षेत्र में बिना हेलमेट के पकड़ा जाता है तो ऐसे पुलिस कर्मियों से दोगुना जुर्माना वसूला जायेगा. डीएसपी ने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों से सख्ती से साथ निपटा जाएगा. क्योंकि पुलिस कर्मियों की ही जिम्मेदारी होती है कि वे लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात के नियमों का पालन करें. अगर पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो यह बर्दाश्त से बाहर होगा. ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि आदतन बिना हेमलेट के चलने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित भी किया जा रहा है. कचहरी चौक पर बैरिकेडिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू मनाली चौक पर बैरिकेडिंग का काम पूरा हो जाने के बाद कचहरी चौक पर भी बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि रविवार से तिलकामांझी में भी बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो जायेगा. शहर में सभी 10 जगहों पर जल्द से जल्द बैरिकेडिंग लगाने की प्रक्रिया की जायेगी. डीएसपी ने कहा कि बैरिकेडिंग लगाने के बाद यातायात व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार देखा जा रहा है. पैदल यात्रियों के लिए बैरिकेडिंग के बीच छोड़ दिया गया है गैप कई लोगों ने सवाल उठाये थे कि बैरिकेडिंग के माध्यम से सड़क के दाहिने बायें हिस्सों को सील कर दिये जाने के बाद पैदल यात्री को अगर सड़क पार करना हो तो कैसे करेगा. या तो ऐसे लोगों को लंबी दूरी चल कर चौक पर जाना होगा फिर सड़क पार करना होगा. इसी समस्या को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग के बीच में लगभग दो से तीन फीट तक गैप रखा गया है, ताकि इस पार से उस पार जाने की इच्छा रखने वाले लोग आसानी से सड़क पार कर सकें.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन