Bhagalpur news दियारा में पुलिस व एसटीएफ ने चलाया अभियान

दियारा इलाके में इस्माईलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में इस्माईलपुर पुलिस व एसटीएफ के जवानों के साथ संयुक्त कांबिंग अभियान चलाया.
गोपालपुर इस्माईलपुर व गोपालपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्त्ती गंगा पार दियारा इलाके में इस्माईलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में इस्माईलपुर पुलिस व एसटीएफ के जवानों के साथ संयुक्त कांबिंग अभियान चलाया. अभियान का मुख्य मकसद दियारा में किसानों की फसल सुरक्षित पहुंचाना व अपराधियों पर नकेल कसना ताकि किसान भयमुक्त होकर अपनी फसल तैयार कर सुरक्षित अपने घर ले जा सकें. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि फुलकिया, लकडवा, कमलाकुंड सहित अलग-अलग दियारा क्षेत्र के विभिन्न बासा व बथानों पर सर्च अभियान चलाया गया. किसानों से सूचना मिलते रहती थी कि कतिपय असामाजिक तत्व अवैध हथियार लेकर रहते हैं. पिछले सप्ताह एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी में इस्माईलपुर गंगा पार दियारा में 31 गोली व कट्टा के अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. छापेमारी अभियान से दियारा के अपराधियों में दहशत का माहौल है.
भारत की प्रतिनिधि लघुकथाएं पर ऑनलाइन परिचर्चा
सुलतानगंज बिहार के आंचलिक कथाकार रामकिशोर की अध्यक्षता में भारत की प्रतिनिधि लघुकथाएं पर ऑनलाइन परिचर्चा हुई. देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े साहित्यकारों ने अपने विचार रखे. अंगिका-हिंदी साहित्यकार अंजनी कुमार शर्मा ने बताया कि रांची, मुंबई, दार्जिलिंग, हिसार, पटना सहित कई शहरों के समालोचकों ने अपनी सारगर्भित टिप्पणियों से उपस्थिति दर्ज करायी. रांची के साहित्यकार अंकुश्री ने कहा कि संकलन में सौ लघु कथाकारों की रचनाएं शामिल हैं, जो विविधता का परिचय देती हैं. मुंबई की लेखिका आभा दवे ने इसे पाठकों को सोचने पर मजबूर करने वाला बताया. संकलन के संपादक पारस कुंज के संपादन कौशल की सभी वक्ताओं ने सराहना की. पटना के भगवती प्रसाद द्विवेदी ने इसे नवोदित और वरिष्ठ रचनाकारों का संतुलित संगम बताया. हिसार के कमलेश भारतीय ने इसे उत्कृष्ट संकलन कहा.रामकिशोर ने इसे वर्ष 2026 का महत्वपूर्ण लघुकथा संग्रह बताते हुए कहा कि यह समकालीन सामाजिक यथार्थ और संवेदनाओं का सशक्त दर्पण है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




