श्रावणी मेला 2022: कांवरिया पथ पर PM मोदी के देवघर आगमन की चर्चा, दुकानदारों व कांवरियों में खास उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन की चर्चा कांवरिया पथ पर भी है. 12 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ की पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी करेंगे. बिहार में दुकानदारों और कांवरियों में खास उत्साह की वजह जानें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) श्रावणी मेला (shravani mela 2022) शुरू होने के ठीक पहले 12 जुलाई को बाबानगरी देवघर आने वाले हैं. पीएम मोदी यहां बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना भी करेंगे. इसकी चर्चा सुल्तानगंज से शुरू होने वाले कांवरिया पथ पर भी है. श्रावणी मेला के लिए दुकान लगाने वाले दुकानदारों और पूर्णिमा व उससे पहले जल चढ़ाने निकले कांवरियों के अंदर पीएम मोदी के देवघर आगमन को लेकर काफी अधिक उत्साह है.
श्रावणी मेला शुरू होने के ठीक कुछ दिनों पहले कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए कूच करने लगता है. पूर्णिमा को जल चढ़ाने के लिए मुख्यत: बंगाल, नेपाल और असम वगैरह से कांवरिया सुल्तानगंज पहुंचते हैं. इस बार सुल्तानगंज से लेकर आगे कांवरिया पथ पर पीएम मोदी के देवघर आगमन की चर्चा काफी अधिक दिख रही है. कांवरिया इस श्रावणी मेला को बेहद खास बता रहे हैं.
सुल्तानगंज के दुकानदार कारोबार पर कोरोना के दो साल की मार के बाद इस बार श्रावणी मेले में दुकान लगाए हैं. उन्हें इस बार मेले में कारोबार की आस है. वहीं कोरोना ने फिर एकबार जब दस्तक दे दी है तो वो भय में जरुर हैं लेकिन उन्हें यह आशा है कि भोलेनाथ इसबार सबकुछ अच्छा ही रखेंगे. वहीं पीएम मोदी के द्वारा 12 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ के पूजन की बात करके दुकानदार कहते हैं कि इस बार मेले का रंग और अधिक दिखेगा व यह मेला पीएम मोदी के आगमन पर पूरे देश में एक अलग ही रंग पकड़ लेगा.
Also Read: Shravani Mela 2022: सुल्तानगंज कांवरिया पथ पर दुकानें अभी पूरी तरह तैयार नहीं, जानें क्या है विलंब की वजह
कांवरिया पथ पर चलते श्रद्धालुओं के बीच भी पीएम मोदी के आगमन की चर्चा है. इन कांवरियों में कई ऐसे भी हैं जो उसी दिन पूजा करेंगे जिस दिन पीएम बाबाधाम मंदिर पहुंचेंगे. बता दें कि 12 जुलाई के दिन पीएम जिस समय मंदिर में प्रवेश करेंगे उसके चार घंटे पहले मंदिर परिसर खाली करा दिया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी की टीम लगातार मंदिर परिसर का जायजा ले रही है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




