PM Modi Bihar Visit: कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था, अलग-अलग रंगों के होंगे पास, जानें डिटेल्स
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Feb 2025 7:23 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं. 24 फरवरी को पीएम भागलपुर पहुचेंगे. इसे लेकर तैयारियां चल रही है.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में 24 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक शनिवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में हुई. उपमुख्यमंत्री ने 23 और 24 फरवरी को यातायात की व्यवस्था सुचारू रखने और स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये. बैठक में श्रम संसाधन विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधायक कुमार शैलेंद्र व पवन कुमार यादव, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, आइजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदय कांत उपस्थित थे. भागलपुर व मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार वर्चुअल मोड में जुड़े रहे.

कार्यक्रम के बाद भी दो दिनों बाद भी खुला रहेगा स्टाल
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी. मंच का निर्माण, बैरिकेडिंग, हेलिपेड निर्माण व पार्किंग स्थल पर तेजी से काम किया जा रहा है. मुख्य मंच इतना बड़ा बनाया जा रहा है कि मंच पर तीन कतार में पर्याप्त संख्या में बैठने की व्यवस्था की जा सकेगी. पंडाल में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, जिसे 15 सेक्टर व तीन कतार में बांटा गया है. कृषि विभाग द्वारा लगभग 75 स्टाल लगाये जाएंगे, जो कार्यक्रम के बाद भी दो दिनों तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा.

17 फरवरी तक सभी काम हों जायेंगे पूरे
डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में कई स्थलों पर शौचालय और वाटर एटीएम की व्यवस्था की जा रही है. पानी पीने के लिए लगभग 64 टेप (नल) रहेंगे. 17 फरवरी तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे. कार्यक्रम में आनेवाले वाहनों की पार्किंग के लिए 27 स्थलों पर वाहन पार्किंग स्थल बनाये जा रहे हैं. यहां 3,000 बस और 7,000 छोटी गाड़ियों की पार्किंग की जा सकेगी. वाहन पार्किंग स्थल पर भी पंडाल की व्यवस्था रहेगी.
अलग-अलग रंगों के होंगे पास
मीडियाकर्मी, पदाधिकारी, वीवीआइपी, सभी संबंधित कर्मी के लिए अलग-अलग कलर के पहचानपत्रों की व्यवस्था रहेगी. वीवीआइपी के ठहरने के लिए पर्याप्त संख्या में आवासन की व्यवस्था की गयी है. स्वच्छता अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है.
सबौर इलाके में होंगे 13 वाहन पड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सबौर इलाके में 13 वाहन पड़ाव स्थल बनाये जा रहे हैं. इसकी विवरणी सबौर के बीडीओ ने डीएम को उपलब्ध करा दी है. 24 फरवरी को प्रधानमंत्री आयेंगे और इस दिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से आनेवाले लोगों के वाहनों को पार्क करने में सुविधा होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वाहन पार्किंग स्थल और क्षमता
- बायपास स्थित टोल प्लाजा के बगल में : 50 बस
- जिछो चौक के बगल में स्थित प्रतिमा मोटर पार्ट्स के नजदीक : 30 बस
- वंशीटीकर स्थित सूरज चौक के पास मटन दुकान के पीछे : 100 छोटे वाहन
- होली फैमिली रोड स्थित आयुष गैस गोदाम के पास : 200 छोटे चाहन
- दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बगल में स्काइ उड परिसर में : 100 बस
- बरारी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय, बहादुरपुर में : 200 छोटे वाहन
- जीरो माइल स्थित सिल्क मिल में : 150 छोटे वाहन
- जीरो माइल स्थित मजार के पास (सिल्क मील के सामने) : 50 छोटे वाहन
- चाणक्या विहार स्थित (जहां डिजनी लैंड मेला लगा था) : 75 बस
- चाणक्या विहार स्थित आयकर परिसर में : 100 छोटे वाहन
- बरारी स्थित किलकारी भवन परिसर में : 100 छोटे वाहन
- महिला आइटीआइ, बरारी के परिसर में : 300 बड़ी बस
- ट्रिपल आइटी, सबौर परिसर में : 300 बड़ी बस
इसे भी पढ़ें: PM मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को भरोसा, तेजस्वी का होगा सफाया, बीजेपी चीफ का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










