टीएमबीयू में पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शुरू

Bhagalpur University News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार से शुरू हुई पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा में इस बार सख्ती साफ नजर आई. कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई, जबकि छात्रों को मोबाइल और बैग परीक्षा हॉल के बाहर ही रखने पड़े.
भागलपुर से आरफीन जुबैर की खबर :
भागलपुर स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में पीजी सत्र 2024-26 के सेमेस्टर-4 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई. परीक्षा 21 मई तक चलेगी. विश्वविद्यालय के 21 परीक्षा केंद्रों पर करीब दो हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है.परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को दी गयी चेतावनी
परीक्षा शुरू होने से पहले संबंधित पीजी विभागों के केंद्राधीक्षकों ने परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का चिट-पुर्जा या प्रतिबंधित सामग्री अपने पास न रखें. केंद्राधीक्षकों ने कहा कि कदाचार करते पकड़े जाने पर परीक्षा नियमों के तहत तुरंत निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी.विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती का असर कई केंद्रों पर देखने को मिला. टीएनबी कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज समेत कुछ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की गई ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके.
मोबाइल और बैग हॉल के बाहर रखवाये गये
विश्वविद्यालय के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में छात्रों के मोबाइल फोन और बैग परीक्षा हॉल के बाहर ही रखवाए गए. वीक्षकों को भी परीक्षा संचालन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं.केंद्राधीक्षकों ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ही आयोजित की जा रही है. अगर किसी केंद्र पर लापरवाही या गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित वीक्षक और कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.औचक निरीक्षण करेगी विश्वविद्यालय टीम
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले ही प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई थीं. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की टीम विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण भी करेगी ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










