भागलपुर के रंगरा चौक प्रखंड में मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लोग, विकास कार्यों की मांग तेज

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर के रंगरा चौक प्रखंड में मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लोग, विकास कार्यों की मांग तेज

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड में आज भी कई क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.

विज्ञापन

नवगछिया के गोपालपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट Bhagalpur News : नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड में आज भी कई क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, जलनिकासी और आवागमन जैसी सुविधाएं अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों की सड़कें जर्जर स्थिति में हैं. बारिश के मौसम में सड़कें कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन के लायक नहीं रह जाती हैं. इससे स्कूली बच्चों, किसानों तथा आम लोगों को विशेष परेशानी होती है.

शुद्ध पेयजल और जलनिकासी की भी बनी है समस्या

स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर भी लोगों ने चिंता व्यक्त की है. कई क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए नवगछिया या भागलपुर का रुख करना पड़ता है. वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल और जलनिकासी की समस्या भी बनी हुई है.

बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ा रही लोगों की चिंता

गंगा एवं कोसी क्षेत्र से जुड़े इलाकों में बाढ़ और कटाव का खतरा भी लोगों की चिंता बढ़ाता है. कोसी नदी के बाढ व कटाव के कारण सहौडा, मदरौनी व जहांगीरपुर बैसी व गंगा नदी के ज्ञानीदास टोला व झल्लू दास टोला में कटाव के कारण बडी संख्या में लोग पलायन को मजबूर हुए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

ग्रामीणों का कहना है कि विकास योजनाएं धरातल पर तेजी से लागू हों और गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है. हालांकि रेल मंत्रालय द्वारा कटरिया-बटेश्वर रेल परियोजना के साथ गाइड बांध बनाये जाने की योजना से सुदूर गंगा दियारा में विकास के नये द्वार खुलने से इन्कार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन