ePaper

bhagalpur news. अंग एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, वनांचल व हमसफर सहित एक दर्जन ट्रेनों को मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

Updated at : 08 Sep 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अंग एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, वनांचल व हमसफर सहित एक दर्जन ट्रेनों को मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए साहिबगंज-भागलपुर-किऊल और भागलपुर-दुमका रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होगा.

विज्ञापन

साहिबगंज-भागलपुर-किऊल और भागलपुर-दुमका रेलखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत, दशहरा तक ठहराव शुरू होने की उम्मीद

रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए साहिबगंज-भागलपुर-किऊल और भागलपुर-दुमका रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होगा. यह रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर होगा. अंग एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और फरक्का एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा.

यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक तौर पर लागू किया जायेगा. जिन स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी, उनकी सूची और ठहराव की तिथियों की घोषणा जल्द की जायेगी. संभावना जतायी जा रही है कि दशहरा से पहले ठहराव होने लगेगा.

किस स्टेशन पर किस ट्रेन का होगा ठहराव :-12253/54 अंग एक्सप्रेस-अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) व धरहरा

-15619/20 गया-कामाख्या एक्सप्रेस-कहलगांव-14003/04 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस-धरहरा-15097/98 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस-धरहरा-15625/26 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस-कटोरिया-13429/30 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस-कहलगांव-15733/34 भठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस-शिवनारायणपुर-15743/44 बालुरघाट-भठिंडा फरक्का एक्सप्रेस-शिवनारायण व घोघा-15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस-अभयपुर-12349/50 गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-धौनी-18603/04 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस-धौनी-18186/85 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस-धौनी-15657/58 कामख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल-पीरपैंती-13403/04 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस-शिवनारायणपुर स्टेशन पर रुकेगी.

बॉक्स मैटरडेहरी आनसोन में रुकेगी गोड्डा-नयी दिल्ली हमसफर एक्सप्रेसयात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है. अब 12349/50 गोड्डा-नयी दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव डेहरी आनसोन स्टेशन पर होगा.

ट्रेन संख्या 12349 (गोड्डा-नयी दिल्ली) का ठहराव 16 सितंबर को डेहरी आनसोन में होगा, जबकि ट्रेन संख्या 12350 (नयी दिल्ली-गोड्डा) 10 सितंबर को यहां रुकेगी.

इसके अलावा 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस का ठहराव भी तय किया गया है. यह ट्रेन 9 और 10 सितंबर को फुलवारटांड़ स्टेशन पर रुकेगी. यह व्यवस्था यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को देखते हुए की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन