bhagalpur news. बारिश की पानी के कारण सरकारी व प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों को परेशानी
Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन
गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह को ओले गिरने के साथ तेज बारिश से जहां निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी
विज्ञापन
भागलपुर
गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह को ओले गिरने के साथ तेज बारिश से जहां निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी. वहीं भाेलानाथ पुल से शितला स्थान रोड में लोगों को जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी तिलकामांझी स्थित पथ परिवहन निगम का बस स्टैंड व डिक्सन मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दोनों बस स्टैंड में बारिश का पानी व कीचड़ रहने के कारण यात्रियों को बस में बैठने में परेशानी हुई. जिस कारण बस को सड़क पर लाकर लगाना पड़ा, जहां यात्री बैठे. ऐसा करने पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










