ePaper

Bhagalpur news ब्रह्मपुत्र मेल से गिर कर यात्री घायल, रेफर

Updated at : 21 Sep 2025 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news ब्रह्मपुत्र मेल से गिर कर यात्री घायल, रेफर

अबजूगंज हॉल्ट के समीप शनिवार को एक यात्री चलती ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज अबजूगंज हॉल्ट के समीप शनिवार को एक यात्री चलती ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचित किया. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्री को रेफरल अस्पताल सुलतानगंज ले गये.घायल की पहचान मो नशीम, चुटिया, शंभूगंज के रूप में हुई है. अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. मो नशीम ब्रह्मपुत्र मेल से यात्रा कर रहा था और उसे सुलतानगंज स्टेशन पर उतरना था. इस दौरान वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोट आयी. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि घायल के सिर और शरीर पर गहरी चोट आयी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है.

बाढ़ के तेज बहाव में बहा युवक, शव बरामद

पीरपैंती प्रखंड के रसीदपुर नदी के समीप शनिवार को बाढ़ के पानी में बह कर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मानिकपुर के पूरण लहेरी का पुत्र जीतू कुमार (18) के रूप में हुई है. जीतू दिव्यांग था. वह साइकिल पर फेरी का सामान लेकर रसीदपुर जा रहा था. गांव की सड़क पर बाढ़ का तेज बहाव होने से वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया. युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण नाव लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और घंटों की खोजबीन के बाद शव और साइकिल बरामद किया. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया पुत्र गौरव साह मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पीरपैंती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. परिजनों ने बताया कि जीतू प्रतिदिन दियारा क्षेत्र में फेरी का सामान बेचने जाता था. घटना स्थल पर हजारों ग्रामीण जुट गये और परिजनों को सांत्वना देने लगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने और आवागमन के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन