bhagalpur news. एपिकॉन 26 के राष्ट्रीय अधिवेशन में भागलपुर के वरीय चिकित्सक की रही भागीदारी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एपिकॉन 26 के राष्ट्रीय अधिवेशन में भागलपुर के वरीय चिकित्सक की रही भागीदारी

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को पटना में संपन्न हो गया

विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को पटना में संपन्न हो गया. इसमें भागलपुर के वरीय चिकित्सकों की विशेष भागीदारी रही. साइंटिफिक सेशन के उद्घाटन समारोह में डॉ डीपी सिंह और डॉ मनीष कुमार की ओर से श्वास रोग पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन एपीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्योतिर्मोय पाल ने किया.

इससे पहले 20 साल बाद पटना में हुए इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इसमें देश विदेश के 10 हजार से अधिक फिजिशियन ने हिस्सा लिया. डॉ डीपी सिंह ने श्वास संबंधित बीमारियों पर और डॉ मनीष कुमार ने हृदय रोग में ट्रेड मिल टेस्ट के के ऊपर व्याख्यान दिया. डॉ आरपी जायसवाल ने एपिकॉन 2026 के वैज्ञानिक सत्र में ईपीटीबी-एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरक्लोसिस पर अपना व्याख्यान दिया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन