bhagalpur news. इंटर्नशिप की सभी प्रतिभागी छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. इंटर्नशिप की सभी प्रतिभागी छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

सराय स्थित सफाली संस्थान में न्यूट्रीशन सोसायटी ऑफ इंडिया (एनएसआइ) भागलपुर चैप्टर के सहयोग से एसएम कॉलेज के जंतु विज्ञान एमजेसी सेमेस्टर पांच की छात्राओं के इंटर्नशिप पूरा होने पर रविवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सराय स्थित सफाली संस्थान में न्यूट्रीशन सोसायटी ऑफ इंडिया (एनएसआइ) भागलपुर चैप्टर के सहयोग से एसएम कॉलेज के जंतु विज्ञान एमजेसी सेमेस्टर पांच की छात्राओं के इंटर्नशिप पूरा होने पर रविवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर इंटर्नशिप की सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, चैप्टर के संयोजक प्रो फारूक अली ने कहा कि छात्राओं ने अपने शोध एवं सर्वेक्षण कार्यों के माध्यम से समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का सराहनीय प्रयास किया है. छात्राओं द्वारा एकत्रित की गई जानकारी अत्यंत मूल्यवान एवं अनुपम है, जिसकी न तो तुलना की जा सकती है और न ही इसकी नकल संभव है. सीबीसीएस प्रोग्राम के टीचर-इंचार्ज डॉ दीपक कुमार दिनकर ने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान अर्जित ज्ञान को केवल सीमित न रखें, बल्कि उसे समाज में प्रचारित-प्रसारित करें. अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से अपनाये. इंटर्नशिप प्रशिक्षण में छात्राओं को रक्त (ब्लड) सैंपल टेस्ट से संबंधित सभी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. इसमें ब्लड प्रेशर की जांच एवं उसका महत्व, ब्लड शुगर टेस्ट, रक्त के घटकों की जानकारी, सामान्य स्वास्थ्य संकेतकों की पहचान तथा विभिन्न जांचों की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से सिखाया गया. सबसे ज्यादा छात्राओं ने कोविड-19 से जुड़े टॉपिक पर रिसर्च पेपर लिखे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन