bhagalpur news. विभिन्न मांगों को लेकर डीइओ कार्यालय पर शिक्षकों का एक दिवसीय धरना

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :13 Apr 2026 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. विभिन्न मांगों को लेकर डीइओ कार्यालय पर शिक्षकों का एक दिवसीय धरना

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा. संघ के अध्यक्ष राणा कुमार झा ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि हिंदी विद्यापीठ देवघर से उपाधि प्राप्त शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति दी जाये. राघवेंद्र शर्मा बनाम बिहार सरकार मामले के आलोक में प्रोन्नति सुनिश्चित हो. नियोजित विशिष्ट और प्रधान शिक्षकों को उच्चतर ग्रेड में प्रोन्नति और वेतन निर्धारण का लाभ मिले. सेवानिवृत्त व मृत शिक्षकों के सीमांत लाभ (बकाया राशि) का अविलंब भुगतान किया जाये. आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी संघ के प्रधान सचिव मुकेश आनंद ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पुनः ज्ञापन सौंपा गया है. यदि शाम तक जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इन मांगों पर कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आने वाले दिनों में इस प्रदर्शन को और भी उग्र और धारदार बनाया जायेगा. प्रदर्शन में शामिल शिक्षक नेता धरना प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में शिक्षक जुटे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सचिव आनंद सिंह, शिव शंकर, प्रमंडलीय सचिव राजकिशोर ठाकुर, शंभू नाथ शुक्ला, कोषाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अंकित कुमार, अमित रंजन, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार सहित कई शिक्षक नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन