bhagalpur news. एक बच्चे की तबीयत अब भी नहीं सुधरी, फिर सदर अस्पताल में भर्ती

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एक बच्चे की तबीयत अब भी नहीं सुधरी, फिर सदर अस्पताल में भर्ती

मिड-डे-मील खाने से एक बच्चे की तबीयत दूसरे दिन भी नहीं सुधरी

विज्ञापन

मिड-डे-मील खाने से एक बच्चे की तबीयत दूसरे दिन भी नहीं सुधरी. इस कारण डिस्चार्ज होने के बाद गुरुवार को फिर सदर अस्पताल के मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. शाहजंगी निवासी मो शाहनवाज की पुत्री आशियाना के पेट में दर्द है. मम्मी नगमा ने बताया कि उनकी पुत्री उसी स्कूल में कक्षा तीसरी की छात्रा है. जब से खाना खायी है, इसके बाद से तबीयत में सुधार नहीं है. बुधवार को तबीयत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था. उसके बाद जब भी खाना खिलाया जाता, तब पेट में दर्द शुरू हो जाता है. इससे पहले ऐसी शिकायत नहीं थी. चिकित्सक ने पेट का अल्ट्रासाउंड व अन्य जरूरी जांच लिखकर इलाज शुरू की है. आशियाना घबरायी हुई नजर आ रही थी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन