Bhagalpur news ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण में आने वाली हर बाधा होगी दूर : डीएम

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण में आने वाली हर बाधा होगी दूर : डीएम

सुलतानगंज एयरपोर्ट के निर्माण में आने वाली हर बाधा दूर होगी. किसी प्रकार का अड़चन न आए, इसे लेकर डीएम स्वयं योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं.

विज्ञापन

सुलतानगंज एयरपोर्ट के निर्माण में आने वाली हर बाधा दूर होगी. किसी प्रकार का अड़चन न आए, इसे लेकर डीएम स्वयं योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर विकास परियोजनाओं के स्वरूप में आंशिक बदलाव करने के भी स्पष्ट निर्देश दिये हैं, ताकि एयरपोर्ट के लिए जमीन, रनवे और तकनीकी मानकों में कोई बाधा न रहे. अतिरिक्त भूमि की भी योजना बनायी गयी है. गंगाजल लिफ्ट योजना अब मंझली बांध की ओर लगभग दो किलोमीटर शिफ्ट होगी, जिससे पाइपलाइन की लंबाई करीब तीन किलोमीटर बढ़ेगी. इस बदलाव से एयरपोर्ट क्षेत्र पूरी तरह क्लियर रहेगा. जल प्रवाह अधिक सुचारू व प्रभावी होगा.

रनवे का विस्तार भविष्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने की दिशा में अहम माना जा रहा है. ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 931 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर 472 करोड़ 72 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मंत्रिपरिषद से मिल चुकी है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर जिला प्रशासन ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (ओएलएस) रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है. उड़ान और लैंडिंग की संभावित बाधाओं को चिह्नित कर हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. एयरपोर्ट के साथ अन्य बड़ी योजनाओं में समन्वय के निर्देश दिये गये हैं.

गंगा के अधिशेष जल को बडुआ जलाशय तक पहुंचाने की योजना के तहत कमरगंज के समीप गंगा पथ के पिलर को हटा कर आगे शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है, ताकि गंगाजल लिफ्ट परियोजना निर्बाध रूप से पूरी हो सके. प्रस्तावित मरीन ड्राइव के डिजाइन में कमरगंज के समीप 200 से 250 मीटर पीछे आंशिक बदलाव की संभावना है. 11 फरवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को देख सभी विकास योजनाओं में तेजी लायी गयी है. संभावना है कि मुख्यमंत्री स्वयं इन महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो सुलतानगंज के विकास को नयी गति मिलने की उम्मीद है.

समृद्धि यात्रा से पहले परियोजनाओं में आयी तेजी

प्रस्तावित हवाई अड्डा निर्माण को लेकर सुलतानगंज के प्रबुद्धजनों ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि समृद्धि यात्रा से पहले परियोजना में तेजी देखने को मिल रहा है. सिल्क सीटी और फूड प्रोसेसिंग जैसे रोजगारोनुमुख उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. श्रावणी मेला व सामान्य दिनों में भी तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. भागलपुर का सिल्क उद्योग बढ़ेगा. फोर लेन से बिलकुल करीब होने से घंटों की दूरी मिनटों में पूरी हो होगी. विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने बताया कि सुलतानगंज के विकास का द्वार खुलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन