एके गोपाल कॉलेज में नर्सरी एनटीटी के छात्रों का विदाई समारोह

एके गोपाल कॉलेज में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी ) के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया
एके गोपाल कॉलेज में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी ) के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. नये सत्र के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह किया गया. उद्घाटन जदयू विधायक प्रो ललित नारायण मंडल, नप सभापति नीलम देवी ने किया. संचालन कॉलेज के को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने किया. पूर्व वार्ड पार्षद संतोष कुमार यादव, डाॅ अंजनी कुमार, सुरेश मुनी मुख्य रूप से उपस्थित थे. उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर कॉलेज के छात्राओं ने स्वागत गान व संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कम पैसा में छात्रों को अच्छी ट्रेनिंग मिल रही है. इस ट्रेनिंग से बिहार में सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल संभावना है. सुलतानगंज के सभी कॉलेजों में इस तरह की ट्रेनिंग देने का व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि बिहार की लड़कियों की प्रतिभा में निखार आ सकें. एनटीटी के सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर कॉलेज से विदाई दी गयी. नये छात्र- छात्राओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में सभी शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम
कहलगांव प्रखंड के ट्राइसम भवन में कृषि विभाग की ओर से आयोजित खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में किसान, कृषि सलाहकार, कृषि समन्यव्यक शामिल हुए. बीएओ अनिल कुमार सिंह व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी नीतीश भारती ने जैविक खेती पर जोर देते हुए विभाग की ओर से चलायी जा रही खरीफ की सारी योजनाओं को जानकारी दी गयी. प्रगतिशील किसानों का आरोप है कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी कृषि सलाहकार नहीं देते हैं और न ही प्रशिक्षण की जानकारी दी जाती है. कृषि सलाकार फिक्स किसानों को ही जानकारी दे लाभ पहुंचाते हैं. इससे आम किसानों में काफी रोष है. किसानों का कहना है कि इसकी शिकायत डीएम से करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




