PM''''s visit to Bhagalpur. किसानों के सम्मान में फल, फूल व सब्जियां से तोरण द्वार बनायें : कृषिमंत्री

Updated at : 18 Feb 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
PM''''s visit to Bhagalpur. किसानों के सम्मान में फल, फूल व सब्जियां से तोरण द्वार बनायें : कृषिमंत्री

आयुक्त ने आयोजन स्थल का लिया जायजा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर दौरे को लेकर एनडीए गठबंधन के सभी दलों की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में बिहार सरकार के कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार शामिल हुए. अतिथि गृह में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने दोनों मंत्री का अभिनंदन किया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सभी जगहों से लोगों को आमंत्रित करने में सभी लोग लग जायें. भागलपुर शहर को झंडा, पोस्टर से सजाने का सुझाव दिया. फल, फूल और सब्जियां से तोरण द्वार बनायें. क्योंकि यह कार्यक्रम किसानों के सम्मान में आयोजित होगा. इस दिन प्रधानमंत्री देश के किसानों को 19वीं किस्त का भुगतान करेंगे. भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर की धरती पर प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम एक नया इतिहास रचने जा रहा है. भागलपुर की जनता की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. इस बैठक में भागलपुर सांसद अजय मंडल, विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, नभय चौधरी, अभय वर्मन, योगेश पांडेय, पवन मिश्रा, प्रीति शेखर, इंदु भूषण झा, रोशन सिंह, अंजना प्रकाश, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, पंकज सिंह, आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, प्रतीक आनंद, दिलीप मिश्रा, राम नाथ पासवान, मामून रशीद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थे.

आयुक्त ने किया पीएम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

भागलपुर. प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने सोमवार को हवाई अड्डा स्थित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उनके साथ जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत भी थे. डीएम ने उन्हें मुख्य मंच निर्माण से लेकर बैठने की व्यवस्था तक को नक्शे के माध्यम से अवगत कराया. प्रवेश द्वारों की जानकारी दी. प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड, सेफ हाउस व उन्हें मुख्य मंच पर लाने की व्यवस्था से अवगत कराया. इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, आयुक्त के सचिव अनिल कुमार राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन