नवविवाहिता ने भूलवश खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 10:19 PM
नवविवाहिता ने भूलवश खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत
संवाददाता, भागलपुर नवगछिया के मकनपुर गांव के रहने वाले मुन्ना साह की नवविवाहित पत्नी रंजना कुमारी की तबियत खाने से बिगड़ गयी थी. घटना के बाद परिजन उसे लेकर पहले नवगछिया स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गये. जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के क्रम में रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीआइ सौंपे जाने के बाद बरारी पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मायागंज अस्पताल में मौजूद मृतका के देवर मंटू साह ने बताया कि शनिवार रात परिवार के लोगों ने साथ में खाना खाया. जिसके बाद उसकी भाभी भी अपने कमरे में चली गयी. कुछ देर बाद वह उल्टी करने लगी. उल्टी से जहरीले पदार्थ का गंध आने के बाद जब उन लोगों ने पूछा तो उनकी भाभी ने बताया कि खाना खाने के बाद दवा खाने के जगह गलती से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है. जिसके बाद वे लोग उसे लेकर अस्पताल गये. हालांकि घटना को लेकर मृतका के पति के गांव में तरह तरह की चर्चा होती रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










