Bhagalpur news पैक्स चुनाव : नये चेहरों को मिला मौका, पुराने को नाकारा

Updated at : 19 Mar 2026 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पैक्स चुनाव : नये चेहरों को मिला मौका, पुराने को नाकारा

सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के आठ पैक्सों में हुए चुनाव में जनता ने इस बार नये चेहरे को मौका दिया है

विज्ञापन

सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के आठ पैक्सों में हुए चुनाव में जनता ने इस बार नये चेहरे को मौका दिया है, चुनाव का परिणाम बैजाचक पोठिया पैक्स का काफी दिलचस्प रहा. वर्तमान अध्यक्ष सिंटू पंडित को सौरभ कुमार साह ने चार मतों से हराया. हंगामा के साथ मतगणना कक्ष में रिकॉनिंग का प्रोसेस चली, जिसमे सौरव कुमार साह विजय घोषित हुए. ताड़र पैक्स से पुराने अध्यक्ष अर्जुन साह ने लगातार तीसरी बार शानदार मतों से जीत दर्ज की. चखमजा पैक्स से अभय कांत यादव, अरार पैक्स से नरेंद्र कुमार पासवान, सनोखर पैक्स से नये चेहरे में मोतीलाल लाल भगत, माधोपुर बथानी पैक्स से रामप्रवेश मंडल, मादरगंज पैक्स से अजय कुमार महतो ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. सन्हौला पैक्स से अध्यक्ष पद पर विश्वजीत कुमार उर्फ भानु यादव ने निर्विरोध जीत दर्ज की. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कन्हैया कुमार ने सभी जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया.

ओलापुर पैक्स से हेमा देवी दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

पीरपैंती प्रखंड में पैक्स चुनाव मतगणना में ओलापुर पैक्स से हेमा देवी दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुई. उन्होंने कुल 439 मत अर्जित किया. हरिणकोल पैक्स से अनिल सिंह चौथी बार अध्यक्ष बने जिन्हें 544 वोट प्राप्त हुआ. बाखरपुर पैक्स से हीरालाल यादव ने निवर्तमान अध्यक्ष अमृत यादव को हरा कर जीत हासिल की. हीरालाल यादव को 482 वोट मिले. रानी दियारा पैक्स से निरंजन कापरी ने महेश्वर शाह निवर्तमान अध्यक्ष को हराया.

पुराने चेहरों ने जमाया कब्जा

कहलगांव प्रखंड के 10 पैक्सों में अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव का मतगणना बुधवार देर रात संपन्न हुआ. जयतीपुर पैक्स से अजीत कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की. उन्होंने अशोक कुमार को 334 मतों से पराजित किया. अकबरपुर रानीपुर से चंद्रशेखर ने 336 मत पाकर 131 मतों से राजकुमार सिंह को हराया. ओरियप में मुकेश कुमार ने 184 मत पाकर योगेन्द्र मंडल को 10 मतों से हराया. किसनदासपुर से मुकेश जायसवाल ने 285 मत पाकर गोपाल यादव को 78 मतों से हराया. रामपुर खड़हरा में अभय कुमार सिंह को 357 मत मिले, उन्होंने रामचंद्र यादव को 70 मतों से हराया. अन्तिचक में सचिन राज आनंद ने 470 मत पाकर नेपाली मंडल को 146 मतों से पराजित किया. धनौरा में कुमार मनीष कांत ने 485 मत पाकर संतोष कुमार को 218 मतों से हराया. सलेमपुर में गणेश प्रसाद साह को 334 मत मिले, उन्होंने मो सम्मी अख्तर को 206 मतों से हराया. सियां बरैनी में जय प्रकाश कुमार ने 318 मत पाकर प्रवीण कुमार को 47 मतों से जीत दर्ज की. विक्रमशिला में सिपाही यादव ने 330 मत पाकर कुणाल रंजीत को 30 मतों से हराकर विजयी घोषित हुए. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ राजीव रंजन, बीपीआरओ अमित राज, बीसीओ प्रवीण कुमार ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौपा. विजेताओं में अधिकांश पुराने चेहरे पर लोगों ने भरोसा जताया है. विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर औपचारिक रूप से जीत का जश्न मनाया.

आशाटोल पैक्स के अध्यक्ष पद पर अनुव्रत कुमार जीते

नारायणपुर आशाटोल पैक्स का चुनाव रायपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर मतदान केंद्र पर बुधवार को संपन्न हुआ. प्रखंड कार्यालय परिसर में रात के सात बजे से मतगणना शुरू हुई. सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनुव्रत कुमार को 456, पंकज शर्मा 377, शालिग्राम शर्मा 331 व उदय शर्मा को 106 मत मिले. कुल 2288 मतदाताओं में 1342 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया. 72 मत रद्द कर दिया गया. विजेता को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने प्रमाणपत्र दी. सदस्य पद पर सभी निर्विरोध जीते.

सधुआ चापर से राजेश्वर, मदरौनी में बिंदु सिंह पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी

नवगछिया रंगरा प्रखंड के सधुआ चापर पैक्स में राजेश्वर यादव विजयी हुए. राजेश्वर यादव ने मुरलीधर पाल को पराजित किया. वही सदस्य के रूप में डिंपल कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, शिव शंकर मंडल, मो कलीम, अनुपम देवी, बुचकुन मंडल, राकेश कुमार, सुधीर पाल विजयी हुए. मदरौनी पैक्स के अध्यक्ष के पद पर बिंदु सिंह विजयी हुए. विजयी प्रत्याशी को रंगरा बीडीओ अणु भारती ने प्रमाण पत्र दिया. दिनेश प्रसाद यादव, योगेंद्र यादव, सुशील यादव, अशोक यादव, जगरूप मंडल ने अध्यक्ष राजेश्वर यादव को बधाई दी. नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा से अजीत कुमार, खैरपुर पैक्स से सोनी देवी अध्यक्ष पद पर विजयी हुई.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन