bhagalpur news. 19 से 23 जनवरी तक वार्ड स्तर पर लगेगा निगम प्रशासन आपके द्वार

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 19 से 23 जनवरी तक वार्ड स्तर पर लगेगा निगम प्रशासन आपके द्वार

नगर निगम की ओर से आयोजित निगम प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत 19 से 23 जनवरी तक शहर भर में शिविर लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

नगर निगम की ओर से आयोजित निगम प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत 19 से 23 जनवरी तक शहर भर में शिविर लगाये जायेंगे. इन पांच दिनों में होल्डिंग टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, म्यूटेशन समेत नगर निगम से जुड़ी समस्याओं का समाधान वार्ड स्तर पर ही किया जायेगा. इसके लिए नगर निगम ने पूरे शहर में शिविर केंद्र तय कर दिये हैं. नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे तय तिथि पर अपने संबंधित वार्ड के शिविर केंद्र पर पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान करायें. उत्तरी, पश्चिमी और मध्य शहर के वार्डों के लिए शिविर स्थल तय निगम प्रशासन के अनुसार उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में वार्ड 1 व 2 के लिए वार्ड-2 स्थित पार्षद कार्यालय, वार्ड 3 व 4 के लिए विवाह भवन, चंपानगर गोलंबर चौक एवं वार्ड 5 के लिए नाथनगर स्थित बड़ी मस्जिद को केंद्र बनाया गया है. वार्ड 6 के लोगों के लिए एमएलजे कॉलेज, चंपानगर और वार्ड 7, 8 व 9 के लिए महाशय ड्योढ़ी, हसनाबाद में शिविर आयोजित होंगे. ललमटिया क्षेत्र के वार्ड 10, 11 व 12 के लोग नरसिंह भगवान मंदिर परिसर में अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे. मध्य और शैक्षणिक क्षेत्र में वार्ड 13, 14 व 15 के लिए मुस्लिम हाई स्कूल, वार्ड 16 व 17 के लिए काली मंदिर सराय चौक, वार्ड 18 के लिए नया बाजार खादी भंडार एवं वार्ड 19 व 20 के लिए गौशाला, कोतवाली चौक को शिविर स्थल बनाया गया है. वार्ड 21 के लिए सूकुल टोला आर्य समाज मंदिर और वार्ड 22 व 23 के लिए दुर्गा मंदिर, आदमपुर में कैंप लगेगा. दक्षिणी, व्यावसायिक और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग रहेगा केंद्र खंजरपुर क्षेत्र के वार्ड 24 से 27 के लिए दुर्गा स्थान और बरारी क्षेत्र के वार्ड 28 व 29 के लिए ब्वॉयज हाई स्कूल में अधिकारियों की तैनाती रहेगी. इसी क्रम में वार्ड 30, 31 व 32 के लिए काली मंदिर जवारीपुर, वार्ड 33 के लिए पार्षद निवास और वार्ड 34 व 35 के लिए विषहरी स्थान, भीखनपुर को केंद्र बनाया गया है. वार्ड 36 व 37 के लिए स्वर्णकार काली मंदिर, मुंदीचक में शिविर लगेगा. व्यापारिक क्षेत्र के वार्ड 36 से 38 के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं ग्रामीण परिवेश से जुड़े वार्ड 39 व 40 के लिए शाहबाजनगर पंचायत भवन में शिविर आयोजित किये जायेंगे. वहीं, वार्ड 41 व 42 के लिए वार्ड-41 स्थित पार्षद निवास, वार्ड 43 से 45 के लिए कव्वाली मैदान, हुसैनाबाद, वार्ड 46 के लिए मदरसा नयाचक लेन, वार्ड 47 व 48 के लिए मध्य विद्यालय इशाकचक और वार्ड 49, 50 व 51 के लिए ठाकुरबाड़ी, वारसलीगंज को शिविर स्थल बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन