ePaper

bhagalpur news. संतान की दीर्घायु होने की कामना को लेकर माताओं ने शुरू किया जिउतिया व्रत

Updated at : 14 Sep 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. संतान की दीर्घायु होने की कामना को लेकर माताओं ने शुरू किया जिउतिया व्रत

जिले में रविवार को पुत्र के कल्याण के लिए जिउतिया का पर्व का व्रत शुरू हो गया.

विज्ञापन

जिले में रविवार को पुत्र के कल्याण के लिए जिउतिया का पर्व का व्रत शुरू हो गया. महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा. विधि-विधान से पूजन किया. महिलाओं ने दिन में फल व पूजन सामग्री से डाला सजाया गया. सोमवार को व्रती माताओं के पुत्र डाला खोलेंगे, जिसके साथ पूजन कार्य संपन्न हो जायेगा. जिउतिया पर्व को लेकर बाजार में लगी भीड़ जिउतिया पर्व को लेकर रविवार को भी बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. ग्राहकों ने व्रत के दिन भी पूजन सामग्री, फल, पान, जितमान धागा की खरीदारी की. 10 रुपये तक पान का छोटा बंडल बिका. ग्राहकों की भीड़ से लोहापट्टी, वेरायटी चौक, लोहिया पुल के नीचे, पटल बाबू रोड, मिरजानहाट, अलीगंज व तिलकामांझी चौक में जाम की स्थिति बनी रही. सजायी डलिया, सुनी जिमुतवाहन देवता की कथा महिलाओं ने पूजन के बाद मंदिरों व घरों में जिमुतवाहन देवता की कथा सुनी. व्रती महिलाओं ने बताया वह संतान की लंबी उम्र के लिये व्रत कर रही हैं. आदमपुर सीसी मुखर्जी की रिचा चौधरी का कहना था वह 12 वर्षों से यह व्रत कर रही है. तिलकामांझी की रामप्यारी देवी ने बताया कि उनका बेटा बाहर रहता है तो उसकी सुरक्षा की चिंता ज्यादा होती है. पुत्र के लिए काफी संयम से पूजन करती है. गुड़हट्टा चौक की नेहा कुमारी ने बताया संतान की मंगल कामना के लिये ये उपवास रखा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन