Bhagalpur news ट्रैक्टर ने मारा धक्का, सास की मौत, बहू गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news ट्रैक्टर ने मारा धक्का, सास की मौत, बहू गंभीर

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर-तेलडीहा मोड़ पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार सास-बहू को धक्का मार दिया.

विज्ञापन

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर-तेलडीहा मोड़ पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार सास-बहू को धक्का मार दिया. घटना में सास की मौत हो गयी, जबकि बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया है. मृतका की पहचान रायपुर दक्षिणबाड़ी टोला के महेश शर्मा की पत्नी गीता देवी (62) के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला की पहचान धीरज कुमार शर्मा की पत्नी मिशन देवी उर्फ मनीषा (32) के रूप में हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों सास-बहू पड़ोस के रहने वाले दानी शर्मा का पुत्र रणवीर कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सुखाड़ घाट स्थित बासा के पास खेत में अहले सुबह गेंहू काटने निकली थी, लेकिन कर्पूरी बांध पर पहाड़पुर-तेलडीहा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. बाइक चालक रणवीर (24) को आंतरिक चोट लगी है. जिसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है. मृतका का पति पैर से लाचार है. मृतका तीन शादीशुदा पुत्र व तीन पुत्री से भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गयी है. परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. इधर, घटना की सूचना पर भवानीपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. मुखिया सिंधु शर्मा ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. थानाध्यक्ष शुंभ कुमार ने बताया कि मामला ट्रैफिक थाना में दर्ज होगा.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन