bhagalpur news. अक्षय तृतीया पर बाजार में धन बरसना हुआ शुरू, दो दिनों में 80 करोड़ से अधिक का कारोबार

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :19 Apr 2026 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अक्षय तृतीया पर बाजार में धन बरसना हुआ शुरू, दो दिनों में 80 करोड़ से अधिक का कारोबार

अक्षय तृतीया को लेकर रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी मुख्य बाजार के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम व ऑटोमोबाइल शोरूम में रौनक दिखी.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया को लेकर रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी मुख्य बाजार के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम व ऑटोमोबाइल शोरूम में रौनक दिखी. लगन के बहाने अक्षय तृतीया में सर्राफा बाजार व ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार में तेजी आयी. उदया तिथि के कारण अक्षय तृतीया दो दिन हो गया है. ऐसे में रविवार को भी कई ग्राहक ज्वेलरी शोरूम पहुंचे. पहले दिन जिले में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार, जबकि ऑटोमोबाइल से 10 करोड़ का कारोबार हुआ. दो दिनों में अक्षय तृतीया पर सर्राफा ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रियल एस्टेट आदि से कुल मिला कर 80 करोड़ से अधिक का कारोबार की उम्मीद है. सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो भागलपुर जिले में दो दिनों में सर्राफा बाजार से केवल 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा. तनिष्क शोरूम के पदाधिकारी नवीन जैन ने बताया कि अभी लगन की धूम है. ऐसे में अक्षय तृतीया के बहाने खूब खरीदारी हो रही है. वहीं सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम के मैनेजर तरुण साह ने बताया कि रविवार को भी शोरूम में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और आभूषण की खरीदारी की. स्वर्णिका ज्वेलर्स के संचालक विशाल आनंद ने बताया कि रविवार को प्राय: कम ग्राहक पहुंचते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया को देखते हुए सिक्के से लेकर सभी तरह के आभूषण की खरीद की. अक्षय तृतीया पर चांदी 2.53 लाख रुपये किलो, तो सोना 24 कैरेट 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम , तो 22 कैरेट में 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहे. जिला स्वर्णकार संघ के पूर्व सचिव विजय साह ने बताया कि अक्षय तृतीया पर महानगरों की तरह भागलपुर में खरीदारी का प्रचलन बढ़ा है. सोनापट्टी के सर्राफा कारोबारी दीपक सोनी ने बताया कि हीरा, कुंदन, जड़ाऊ, सोने के ज्वेलरी, लक्ष्मी हार, पशली, सोने की घड़ी आदि उपलब्ध करायी गयी. रियल इस्टेट की संस्था क्रेडाई के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि भागलपुर क्षेत्र में अक्षय तृतीया पर कोई खास कारोबार नहीं हुआ है. दो दिनों में 40 से अधिक लग्जरी कार और 1500 बाइक की होगी बिक्री हुंडई फोर व्हीलर शोरूम के मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि भागलपुर में टाटा, हुंडई, मारूति, रिनॉल्ट्स, महिंद्रा आदि की 40 से अधिक गाड़ियां दो दिनों में डिलीवरी होगी. इससे छह करोड़ तक का कारोबार होगा. इसके अलावा कॉमर्शियल वाहन ट्रेक्टर, ऑटो, ई-रिक्शा से भी पांच करोड़ का कारोबार की उम्मीद है. हीरो बाइक शोरूम के जीएम कन्हैया लाल ने बताया कि भागलपुर में हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, यामाहा, सुजुकी, रॉयल इनफिल्ड आदि कंपनी की 1500 गाड़ियां दो दिनों में सड़क पर उतरेगी और 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा. भागलपुर सुजुकी शोरूम के संचालक मो माहताब ने बताया कि उनके यहां सोमवार को 15 गाड़ियों की डिलीवरी होगी. इसमें स्कूटी की अधिक बिक्री होगी. लगभग 15 लाख का कारोबार होगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन