bhagalpur news. तीन अगस्त तक कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 30 Jul 2025 1:18 AM
जिले में मंगलवार को कुछ स्थानों पर 9.8 मिलीमीटर बारिश हुई.
जिले में मंगलवार को कुछ स्थानों पर 9.8 मिलीमीटर बारिश हुई. शेष इलाके शुष्क रहे. धूप व छांव के बीच उमस व गर्मी बढ़ गयी. दोपहर में अधिकतम तापमान तीन अंक बढ़कर 30.1 डिग्री रहा. सुबह में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 93 प्रतिशत रहा. औसत 6.9 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई से तीन अगस्त के दौरान जिले में मेघ छाये रहेंगे. एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगी. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत रहेगा. पूर्वानुमान की अवधि में आठ से 12 किमीप्रति घंटा की गति से अगले दो दिन पूर्वा एवं उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान लगाया है.
मौसम आधारित कृषि परामर्श खेतों में जमा वर्षा जल का लाभ उठाकर धान की तैयार पौधों की रोपाई कर सकते हैं. धान की रोपाई के समय उर्वरकों का व्यवहार सदैव मिट्टी जांच के आधार पर करें. यदि मिट्टी जांच नहीं कराया गया हो तो मध्यम एवं लंबी अवधि के धान की किस्मों के लिए 30 किलोग्राम नेत्रजन, 60 किलोग्राम स्फुर, 30 किलोग्राम पोटाश के साथ 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट या 15 किलोग्राम प्रति हेक्टर चिलेटेड जिंक का व्यवहार करें. धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के 2-3 दिन बाद तथा एक सप्ताह के अंदर ब्यूटाक्लोर तीन लीटर दवा प्रति हेक्टेयर या प्रीटलाक्लोर 1.5 लीटर दवा प्रति हेक्टर या पेन्डीमिथेलीन तीन लीटर दवा प्रति हेक्टर का 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर एक हेक्टेयर क्षेत्र में छिड़काव करें. यह जानकारी बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










