ePaper

मिथुन यादव हत्याकांड के आरोपित परिजनों को दे रहे जान से मारने की धमकी

Updated at : 05 May 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
मिथुन यादव हत्याकांड के आरोपित परिजनों को दे रहे जान से मारने की धमकी

मिथुन यादव हत्याकांड के आरोपित मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

विज्ञापन

मिथुन यादव हत्याकांड के आरोपित मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. नवगछिया थाना भवानीपुर के प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव ने नवगछिया थाना के अध्यक्ष को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगायी है. आवेदन में बताया कि मैं मृतक मिथुन यादव का चचेरा ससुर हूं. मैं नवगछिया स्थित मिथुन यादव की जमीन पर काम करवा रहा था. मेरे मोबाइल पर अज्ञात नंबर जान से मारने की धमकी देते हुए मैसेज भेजा गया. मुझे कांड के आरोपित छोटू यादव के गिरोह ने मैसेज भेजा है. मेरी जान माल की सुरक्षा की जाए.

नाबालिग लड़की का अपहरणकर्ता गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र गोपालपुर मियां टोली के मो अजहर पिता मो दुखन को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर गोपालपुर पुलिस ने जेल भेज दिया. नाबालिग लड़की के पिता ने गोपालपुर थाने में अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

दो ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रैक्टर जब्त

एसडीपीओ 2 अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व मेंं अवैध गिट्टी भंडारण, खनन,व परिवहन के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत शनिवार को इशीपुर थानाक्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास दो अवैध गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों को जब्त किया. चालकों के पास कोई माइनिंग चालान व अन्य कागजात नहीं थे. जब्त ट्रैक्टरों को इशीपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. जहां से उनके कागजात अग्रतर कार्रवाई के लिए खनन व परिवहन विभाग को भेंज दिया गया. इसीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव से दो गिट्टी लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. अग्रिम कार्रवाई के लिए इशीपुर बाराहाट थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

2946 लीटर शराब का किया नष्ट

थाना परिसर में पूर्व में विभिन्न मामलों में जब्त कुल 2946 लीटर शराब का नष्ट किया गया. नष्ट शराब में 2000 लीटर विदेशी तथा 946 लीटर देसी शराब हैं. जानकारी थाना प्रभारी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन