PM Visit In Bhagalpur : मेटल डिटेक्टर, श्वान दस्ता और एफएसएल टीम भी हवाई अड्डा की सुरक्षा में

24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भागलपुर पुलिस हाई अलर्ट है.
– रेंज आइजी कर रहे मॉनिटरिंग तो सीनियर एसपी व एसपी सिटी कर रहे निगरानी, कई डीएसपी के जिम्मे सुरक्षा की जिम्मेदारी
संवाददाता, भागलपुर
24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भागलपुर पुलिस हाई अलर्ट है. एक तरफ जहां रेंज आइजी विवेक कुमार भागलपुर पुलिस द्वारा की गयी और की जा रही तैयारियों की मॉनिटरिंग कर लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं. तो सीनियर एसपी हृदयकांत और एसपी सिटी शुभांक मिश्रा हवाई अड्डा सहित आसपास के इलाकों में पहुंच कर वहां का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं. इसके अलावा हवाई अड्डा की सुरक्षा के लिए कई डीएसपी रैंक के अधिकारियों को लगाया गया है. इधर, मंगलवार को फॉरेंसिक टीम सहित श्वान दस्ता को हवाई अड्डा में जांच को भेजा गया. साथ ही मेटल डिटेक्टर से भी हवाई अड्डा और उसके आसपास के इलाकों की जांच की गयी.हवाई अड्डा में कार्यक्रम स्थल पर काम कर रहे मजदूरों की भी हो रही ठोस सुरक्षा जांचबता दें कि हवाई अड्डा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कई केंद्रीय और राज्यीय स्तर की जांच एजेंसियां लगातार भागलपुर में कैंप कर रही है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा घेरे के प्रोटोकॉल के तहत की जाने वाली तैयारियों को लेकर लगातार दिशा-निर्देश दे रही है. वहीं, पटना स्थित पुलिस मुख्यालय से भी भागलपुर पर खास नजर रखी जा रही है. भागलपुर में हो रही घटनाओं से लेकर विधि-व्यवस्था आदि की वारदातों पर पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है. बताया जा रहा है कि हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री के हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक काम करने के लिए लगाये गये मजदूरों से लेकर हर व्यक्ति की ठोस सुरक्षा जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है.पीएम के साथ स्टेज और सामने की कतार में बैठने वालों की भी बन रही सूची
प्रधानमंत्री कार्यक्रम में काम कर रहे मजदूरों से लेकर ठेकेदारों तक का चरित्र सत्यापन कराया जा रहा है. किसी भी तरह की चूक होने पर कार्रवाई करने की भी बात कही गयी. इधर, केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री के साथ स्टेज सहित सामने की कतार में मौजूद रहने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है. हवाई अड्डा प्रवेश करने वाले पुलिस से लेकर सभी वाहनों की जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




