bhagalpur news. तेज धूप व पछिया हवा से बढ़ी गर्मी, चार डिग्री चढ़ा पारा

Updated at : 17 Apr 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. तेज धूप व पछिया हवा से बढ़ी गर्मी, चार डिग्री चढ़ा पारा

जिले में बारिश थमने के बाद बुधवार से लोगों को बैसाख वाली गर्मी का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

भागलपुर

जिले में बारिश थमने के बाद बुधवार से लोगों को बैसाख वाली गर्मी का सामना करना पड़ा. तेज धूप के कारण राहगीरों को जलन का अहसास हुआ. दोपहर के तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई. 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 82 प्रतिशत रहा. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने से पूर्वा की बजाय शुष्क पछिया हवा फिर से चलने लगी. बीते दिनों मौसम में बदलाव के कारण 16 अप्रैल तक लोगों को लू या हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ा. जबकि अप्रैल के पहले सप्ताह से ही जिले में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचता था. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भागलपुर जिले में 20 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही का अनुमान लगाया है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्षा की संभावना को देखते हुए गेहूं की कटनी एवं दौनी करते समय सावधानी बरतें. कीटनाशक दवा या खाद का प्रयोग आसमान साफ रहने पर ही करें. यह जानकारी बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन