भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खुलने जा रही मेडिकल शॉप, रात में दवा के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खुलने जा रही मेडिकल शॉप, रात में दवा के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा

Bhagalpur Railway Station Update: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मेडिकल दुकान शुरू होने जा रही है. स्टेशन परिसर में सुलभ शौचालय के पास दुकान बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द ही यहां अंग्रेजी दवाएं उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब छोटी-बड़ी दवाओं के लिए स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में मेडिकल दुकान खोलने की तैयारी पूरी कर ली है. सुलभ शौचालय के बगल में बनाई गई दुकान अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है और जल्द इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

यात्रियों को मिलेगी रात में बड़ी सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल खासकर रात में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की जा रही है. कई बार यात्रियों को अचानक दवा की जरूरत पड़ जाती है, लेकिन देर रात स्टेशन से बाहर जाना मुश्किल और असुरक्षित महसूस होता है. ऐसे में स्टेशन परिसर में मेडिकल दुकान खुलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

अंग्रेजी दवाओं की होगी उपलब्धता

नई मेडिकल दुकान में अंग्रेजी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. रेलवे प्रशासन का मानना है कि स्टेशन परिसर में दवा की सुविधा होने से यात्रियों को तत्काल जरूरत की दवाएं आसानी से मिल सकेंगी. करीब एक महीने पहले दुकान निर्माण का काम शुरू हुआ था, जो अब पूरा हो चुका है.

पहले से चल रही जेनेरिक दवा दुकान पर रहती है भीड़

स्टेशन परिसर में करीब एक साल पहले खोली गई जेनेरिक मेडिकल दुकान पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की काफी भीड़ रहती है. सस्ती दवाएं मिलने के कारण वहां लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब नई मेडिकल दुकान खुलने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़ भी कम होगी.

रेलवे प्रशासन ने जल्द शुरू होने के दिए संकेत

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दुकान बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द इसका उद्घाटन कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे डिवीजन लगातार प्रयास कर रहा है और यह पहल उसी का हिस्सा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन