ePaper

मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में इंटर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता होगी

Updated at : 09 Nov 2025 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में इंटर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता होगी

मारवाड़ी कॉलेज में स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. इसमें विवि स्पोर्ट्स कैलेंडर के आधार पर महिला क्रिकेट के आयोजन की मेजबानी मारवाड़ी कॉलेज को दिये जाने पर चर्चा की गयी

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज में स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. इसमें विवि स्पोर्ट्स कैलेंडर के आधार पर महिला क्रिकेट के आयोजन की मेजबानी मारवाड़ी कॉलेज को दिये जाने पर चर्चा की गयी. इस बाबत महिला क्रिकेट के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. आयोजन के लिए डॉ प्रभात वत्स को आयोजन सचिव बनाया गया है. प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने बताया कि महिला क्रिकेट का शुभारंभ ऐतिहासिक होगा. पहली बार महिला क्रिकेट को विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कैलेंडर में शामिल किया गया है. सभी संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालय को भागीदारी के लिए पत्र भेजा जा रहा है. साथ ही सभी कॉलेज से अपील की गयी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे. अपना टीम भेजना सुनिश्चित करें.

बताया कि कॉलेज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दिसंबर में होगी. कुलपति के निर्देशानुसार टीएमबीयू का यूथ फेस्टिवल की मेजबानी भी मारवाड़ी कॉलेज में होना है. इसका प्राक्कलन प्रभारी कुलपति को स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है. बैठक में प्रो एके दत्ता, डॉ स्वस्तिका दास, डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ अक्षय रंजन, डॉ बासुकी कुमार, राजेश नंदन, शशि रश्मि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन