तिलकामांझी चौक के पार्क को हटाकर सुगम किया जायेगा यातायात, भव्य बनेगा शहीद तिलकामांझी का स्मारक

Updated:
विज्ञापन
तिलकामांझी चौक के पार्क को हटाकर सुगम किया जायेगा यातायात, भव्य बनेगा शहीद तिलकामांझी का स्मारक

नगर निगम द्वारा तिलकामांझी पार्क की बाउंड्री को हटाकर इस पूरे क्षेत्र को ‘ओपन स्पेस’ (खुला क्षेत्र) के रूप में विकसित करने जा रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक तिलकामांझी चौक की सूरत अब बदलने वाली है. चौक से होटल के मलबे को हटाने के बाद अब नगर निगम ने वहां बने बड़े से पार्क को हटाने की कवायद शुरू कर दी है. शुक्रवार की देर रात से शनिवार की सुबह तक जेसीबी मशीनों की मदद से पार्क की दीवारों को ढहाने और वहां से मिट्टी हटाने का काम युद्धस्तर पर किया गया. निगम इस पार्क की बाउंड्री को हटाकर इस पूरे क्षेत्र को ”ओपन स्पेस” (खुला क्षेत्र) के रूप में विकसित करने जा रहा है.

यातायात व्यवस्था होगी सुगम, जाम से मिलेगी मुक्ति

तिलकामांझी चौक पर लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय लोगों और राहगीरों को निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है. पार्क की बाउंड्री हटने से सड़क का चौड़ीकरण होगा, जिससे वाहनों की आवाजाही के लिए अधिक जगह मिलेगी. इस पूरे हिस्से को खुला रखने से यहां की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुगम और सुव्यवस्थित हो जायेगी.

शहीद तिलकामांझी के स्मारक का होगा सौंदर्यीकरण

निगम की इस योजना के तहत पार्क को भले ही हटाया जा रहा है, लेकिन देश के गौरव शहीद तिलकामांझी के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी. पार्क के स्थान पर शहीद तिलकामांझी के स्मारक को बेहद भव्य और आकर्षक रूप में नये सिरे से तैयार किया जायेगा.

अधिकारी का बयान

योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि इस जगह को पूरी तरह ओपन रखा जाएगा ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके. इसके साथ ही शहीद तिलकामांझी के स्मारक को बेहतर और भव्य तरीके से नया रूप दिया जायेगा.

विज्ञापन
संजीव झा

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन