ePaper

बिहार आए मनोज तिवारी की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- पाताल में छिपे आतंकियों को भी नहीं छोड़ेंगे

Updated at : 08 May 2025 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
manoj tiwari

नवगछिया में मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी बिहार के भागलपुर आए. भाजपा नेता ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पाकिस्तान को उन्होंने दो टूक जवाब दिया और चेतावनी दी कि अगर आतंकियों को पनाह दिया तो भारत रूकेगा नहीं.

विज्ञापन

अंजनी कुमार कश्यप, नवगछिया: भोजपुरी सुपरस्टार और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी बुधवार को बिहार आए. मनोज तिवारी भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के तिरासी गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने मीडिया से भी इस दौरान बातचीत की और ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. मनोज तिवारी ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ये नया भारत है.

पाताल के नीचे भी होगा तो नहीं छोड़ेंगे

मनोज तिवारी ने कहा कि इस समय जय हिंद कहने का मौका है. पहलगाम में जिन्होंने पर्यटकों को मारा उनके 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए. पूरे देश का समर्थन भारत सरकार को है. ये मोदी सरकार है. भारत के किसी हिस्से में कोई इस तरह की घटना करेगा तो उसको नहीं छोड़ेंगे चाहे वह पाताल के ही नीचे क्यों ना हो.

ALSO READ: भारत-पाक युद्ध की कहानी: पटना में काले कागज से ढकी गयी थी घरों की खिड़कियां, गुरुद्वारे पर लगाए गए थे सायरन

पाकिस्तान को चेतावनी

मनोज तिवारी ने कहा कि ये अभी पहला कदम है. उसके बाद भी हमलोगों ने निर्दोष लोगों को नहीं बल्कि आतंकवादियों को मारा है. पाकिस्तान में खलबली मची है. उन्हें तो खुद ही आतंकवादियों को सजा देनी चाहिए लेकिन अगर नहीं देंगे तो भारत दुनिया के किसी भी हिस्से से आतंकवादी भारत की ओर नजर उठाएंगे तो उनका यही हश्र होगा.

पाकिस्तान आतंकियों को शरण देगा तो रूकेगा नहीं भारत

मनोज तिवारी ने कहा कि आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाली टीम में केवल भारत की बेटियां रही हैं. हमारी बेटियों ने उन्हें मारा है. पाकिस्तान अब भी अगर आतंकवादियों को शरण देगा तो भारत रूकेगा नहीं.

ऑपरेशन सिंदूर से लिया पहलगाम हमले का बदला

बता दें कि मंगलवार की रात को भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब दिया. पाकिस्तान और पीओके इलाके के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए. मिसाइल से इन ठिकानों को ध्वस्त किया गया. कई आतंकियों को इस हमले में ढेर भी किया गया. इस मिशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन