bhagalpur news. पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर ममलखा फाइनल में

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:49 AM

विज्ञापन

बाबू स्वर्गीय सूर्य नारायण सिंह क्रीडा स्थल फरका के मैदान पर शनिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच ममलखा और हवाई अड्डा टीम के बीच खेला गया

विज्ञापन

बाबू स्वर्गीय सूर्य नारायण सिंह क्रीडा स्थल फरका के मैदान पर शनिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच ममलखा और हवाई अड्डा टीम के बीच खेला गया. ग्रुप ए का सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक रहा. इस रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीम एक-एक की बराबरी पर थी. फिर खेल के दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक और गोल कर दो-दो पर बराबरी पर रह गई. इसके बाद टाइ ब्रेकर का फैसला लिया गया और ममलखा की टीम ने 4-2 से हवाई अड्डा की टीम को पराजित कर फाइनल में पहुंच गई. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ममलखा के गोलकीपर अभिषेक कुमार को दिया गया. दूसरा सेमीफाइनल मैच आज किशनपुर और एफसी झारखंड के बीच होगा. इसमें जो भी टीम जीतेगी उसका फाइनल मुकाबला 24 जनवरी को सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में ममलखा के साथ खेला जाएगा. इस मैच के निर्णायक बबलू, कुंजय एवं जीतू थे जबकि कमेंटेटर विजय भास्कर, सोनू कुमार, बबलू कुमार एवं गोरेलाल मंडल, स्कोरर पवन कुमार थे. खेल का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अभय कुमार ने किया एवं इस मौके पर ग्राम पंचायत फरका के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल, ममलखा के मुखिया अभिषेक अर्णव, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार मंडल, उप मुखिया कुंदन कुमार, ममलखा के सरपंच शंकर मंडल, मृत्युंजय मंडल, राज्य स्तरीय रेफरी मनोज कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन