bhagalpur news. 43वां फरका फुटबॉल चैलेंज कप पर ममलखा का कब्जा

सबौर प्रखंड अंतर्गत स्वर्गीय बाबू सूर्य नारायण सिंह क्रीडा स्थल फरका में सरस्वती पूजा पर 43वां फरका फुटबॉल चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला जॉइंट्स स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब ममलखा और बड़हरवा झारखंड टीम के बीच खेला गया
सबौर प्रखंड अंतर्गत स्वर्गीय बाबू सूर्य नारायण सिंह क्रीडा स्थल फरका में सरस्वती पूजा पर 43वां फरका फुटबॉल चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला जॉइंट्स स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब ममलखा और बड़हरवा झारखंड टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. दर्शकों की संख्या मैदान के चारों तरफ भरी हुई थी, इसमें महिला दर्शकों ने भी शामिल थे. खेल के पहले हाफ में ममलखा की टीम ने इस मुकाबले का पहला गोल कर बढ़त बना ली. दूसरे हाफ में ममलखा की टीम ने दो गोलकर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिलाते हुए खेल की समाप्ति तक विजय घोषित हुए. इस तरह फरका फुटबॉल चैलेंज कप पर ममलखा फुटबॉल टीम का कब्जा रहा. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बाबूलाल सोरेन तथा मैन ऑफ द सीरीज स्पोर्ट्स साइकल जीत लाल मुर्मू दोनों विजेता टीम के खिलाड़ी को दिया गया. खेल के मध्यांतर में छोटे-छोटे बच्चों ने धरती माता पर आधारित झांकी प्रस्तुत की. इस झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया कि धरती हम सबों की मां है और उससे जुड़े किसान अन्नदाता है. इसे बचाकर रखना है. किसानों को संदेश दिया कि रासायनिक खाद का प्रयोग ना करें और अपनी धरती माता को नुकसान होने से बचाएं. गंगा तट के किनारे बने मंच पर उपस्थित टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, नाथनगर विधायक मिथुन कुमार यादव, फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल, ममलखा पंचायत के मुखिया अभिषेक अर्णव, जिप सदस्य उत्तरी सबौर जयप्रकाश मंडल, भूतपूर्व जिप सदस्य महेश यादव, गोल्डन मंडल, रामदेव मंडल, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार मंडल आदि मौजूद थे. मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता ट्रॉफी ममलखा टीम को प्रदान किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




